लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री रावत के लिए विधानसभा सीट की तलाश तेज

By भाषा | Updated: June 11, 2021 17:10 IST

Open in App

देहरादून, 11 जून मुख्यमंत्री बनने के तीन माह बाद तीरथ सिंह रावत ने विधानसभा पहुंचने के लिए एक सुरक्षित सीट की तलाश तेज कर दी है।

इस संबंध में भाजपा सूत्रों का कहना है कि मुख्यमंत्री रावत की नजर उत्तरकाशी जिले की गंगोत्री विधानसभा सीट पर जमी हुई है, जो भाजपा विधायक के निधन के बाद पिछले दो महीने से खाली है। गंगोत्री से विधायक गोपाल सिंह रावत का अप्रैल में कैंसर से निधन हो गया था।

मुख्यमंत्री ने 10 मार्च को प्रदेश की कमान संभाली थी और संवैधानिक बाध्यता के तहत उन्हें छह माह के भीतर विधानसभा का सदस्य बनना है।

इसके अलावा, कुछ भाजपा विधायकों जैसे देहरादून शहर की धर्मपुर विधानसभा सीट से विधायक विनोद चमोली और बदरीनाथ से विधायक महेंद्र भट्ट ने भी उनके लिए अपनी सीट छोड़ने की पेशकश की है।

सूत्रों का कहना है कि रावत इस संबंध में जल्द ही फैसला ले सकते हैं। पिछले सप्ताहांत दिल्ली में मुख्यमंत्री रावत ने पार्टी के तीन शीर्ष नेताओं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। माना जाता है कि इस दौरान मुख्यमंत्री के चुनाव लड़ने पर चर्चा हुई। पार्टी हाईकमान से मुलाकात से पहले मुख्यमंत्री रावत ने स्वयं उत्तरकाशी का दौरा किया था, जहां कई नेताओं ने उनसे गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ने का अनुरोध किया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उत्तरकाशी जिले के नेताओं ने मुख्यमंत्री से गंगोत्री से उपचुनाव लड़ने का अनुरोध किया है, वहीं कई विधायक भी अपनी सीट उनके लिए छोड़ने को तैयार हैं। उन्होंने कहा, ‘‘पार्टी सभी पहलुओं पर विचार कर इसके बारे में फैसला लेगी।’’

गंगोत्री सीट पर छह माह के भीतर उपचुनाव होना है और रावत के वहां से चुनाव लड़ने से प्रदेश में एक और उपचुनाव को टाला जा सकेगा। लेकिन मुख्यमंत्री की दुविधा यह है कि वहां के तीर्थ पुरोहित पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के कार्यकाल में गठित चारधाम देवस्थानम प्रबंधन बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। पिछले कई दिनों से तीर्थ पुरोहितों ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है और वह मुख्यमंत्री पर बोर्ड भंग करने का दवाब बना रहे हैं।

इस बारे में संपर्क किए जाने पर प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री की सीट के बारे में जल्द ही फैसला लिया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह