लाइव न्यूज़ :

वैज्ञानिक ने उपराष्ट्रपति से कहा: कोरोना के नए प्रकार का टीकों की क्षमता पर असर होने के आसार कम

By भाषा | Updated: December 24, 2020 21:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर देश के एक प्रमुख वैज्ञानिक ने उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से बृहस्पतिवार को कहा कि ब्रिटेन एवं दक्षिण अफ्रीका में मिले कोरोना वायरस के नए प्रकार से मौजूदा समय में तैयार हो रहे टीकों की क्षमता प्रभावित होने के आसार बहुत कम हैं।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, ‘सेंटर फॉर सेल्युलर एंड मॉलीक्युलर बायोलॉजी‘ (सीसीएमबी) के निदेशक डॉक्टर राकेश मिश्रा ने नायडू को यह भी सूचित किया कि ऐसे कोई प्रमाण सामने नहीं आए जिनसे यह पता चलता हो कि मरीजों के लिए कोविड के इस नए प्रकार के ज्यादा दुष्परिणाम होंगे, यद्यपि इनका असर कम है।

उन्होंने कहा कि वायरस के इस नए प्रकार से निपटने में पहले वाले प्रबंधन एवं रणनीति के कारगर होने की उम्मीद है।

बयान में कहा गया हे कि मिश्रा ने हैदराबाद में नायडू से मुलाकात की और ब्रिटेन एवं दक्षिण अफ्रीका में पाए गए कोरोना वायरस के नए प्रकार के बारे में सूचित किया।

मिश्रा ने उप राष्ट्रपति को जानकारी दी कि वायरस के नए प्रकार का, तैयार किए जा रहे टीकों की क्षमता पर कोई प्रतिकूल असर होने के आसार बहुत कम हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता