लाइव न्यूज़ :

'विधानसभा परिसर में नेता को तृणमूल में शामिल कर विधानपालिका की शुचिता का उल्लंघन किया गया'

By भाषा | Updated: October 8, 2021 20:59 IST

Open in App

कोलकाता, आठ अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने पूर्व राज्य सचिव सब्यसाची दत्ता को पश्चिम बंगाल विधानसभा परिसर में तृणमूल कांग्रेस में शामिल किए जाने को ‘‘संसदीय परंपरा का उल्लंघन’’ करार दिया और इस कदम के खिलाफ विधानसभा अध्यक्ष एवं राज्यपाल के पास जाने की धमकी दी।

राज्य में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा को ‘‘किसी व्यक्ति के अपनी पूर्व पार्टी में लौटने से’’ कोई लेना-देना नहीं है, ‘‘लेकिन जिस जगह पर (संसदीय कार्य मंत्री के कक्ष में) नेता को पार्टी में शामिल किया गया, उसने विधानपालिका की शुचिता का उल्लंघन किया है’’।

उन्होंने कहा, ‘‘हम विधानसभा और संसद को लोकतंत्र का मंदिर मानते हैं। किसी एक दल के नेता द्वारा किसी दूसरे दल में शामिल होते समय किसी मंत्री के विधानसभा कक्ष में पार्टी का झंडा फहराने से सदन की गरिमा निश्चित रूप से कम हुई है।’’

विधानसभा के बाहर भाजपा के विधायकों के प्रदर्शनों का नेतृत्व करने वाले अधिकारी ने कहा कि भाजपा ‘विजय दशमी’ के बाद इस मामले को विधानसभा अध्यक्ष और राज्यपाल के समक्ष उठाएगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम दोनों का बहुत सम्मान करते हैं। इसलिए हमें उम्मीद है कि वे हमारी अपीलों का जवाब देंगे और विधानपालिका की शुचिता की रक्षा के लिए कदम उठाएंगे।’’

अधिकारी ने यह भी कहा कि भाजपा ‘‘विधानसभा में संसदीय कार्य मंत्री के कक्ष का इस्तेमाल पार्टी कार्यालय की तरह करने की सरेआम कोशिश’’ के खिलाफ उच्च न्यायालय में जनहित याचिका भी दायर करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हम माकपा (मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी) एवं कांग्रेस जैसे अन्य विपक्षी दलों और लोकतंत्र का समर्थन करने वालों से अपील करते हैं कि वे लोकतंत्र के मंदिर में ‘घर वापसी’ कार्यक्रम आयोजित करके संसदीय नियमों का इस प्रकार उल्लंघन किए जाने के विरोध में शामिल हों।’’

दत्ता बृहस्पतिवार को फिर से तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। वह दो साल पहले तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। संसदीय कार्य मंत्री पार्थ चटर्जी के विधान सभा स्थित कक्ष में अन्य नेताओं की उपस्थिति में दत्ता पार्टी में शामिल हुए।

चटर्जी से फोन पर संपर्क नहीं हो पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है