लाइव न्यूज़ :

शिअद के प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल से मुलाकात की

By भाषा | Updated: February 9, 2021 19:21 IST

Open in App

चंडीगढ़, नौ फरवरी शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को पंजाब के राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर से मुलाकात की और आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ कांग्रेस 14 फरवरी को होने वाले नगर निकाय के चुनावों को प्रभावित करने के लिए सरकारी मशीनरी का '' दुरुपयोग '' कर रही है।

शिअद ने मांग की कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की जाए।

प्रतिनिधिमंडल में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा, महेशिंदर सिंह ग्रेवाल और दलजीत सिंह चीमा शामिल थे। उनका आरोप है कि राज्य चुनाव आयोग ने नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर सरकार के समक्ष '' समर्पण '' कर दिया है और अपना कर्तव्य निभाने में '' नाकाम '' रहा है।

मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए चंदूमाजरा ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने नगर निकाय चुनावों पर ''डाका'' डाल लिया है और चुनाव जीतने के लिए सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही है।

उन्होंने दावा किया कि शिअद के कई प्रत्याशियों के नामांकन खारिज कर दिए गए हैं और कई उम्मीदवारों को नामांकन दाखिल करने से रोका गया है।

चंदूमाजरा ने कहा, '' व्यवस्था ढह गई है और राज्य चुनाव आयोग ने राज्य सरकार के समक्ष समर्पण कर दिया है। ''

उन्होंने कहा, '' हमने राज्यपाल से कहा है कि हमें राज्य मशीनरी पर यकीन नहीं है। ''

उन्होंने कहा कि शिअद प्रतिनिधिमंडल ने स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के वास्ते अर्द्धसैनिक बलों की तैनाती की मांग की है।

चंदूमाजरा ने कहा कि किसी भी कदाचार से बचाव के लिए मतदान केंद्रों के अंदर वीडियोग्राफी की जाए।

शिअद ने उन सीटों पर फिर से चुनाव कराने की मांग की है जहां पर विपक्षी उम्मीदवारों के नामांकन खारिज करने के बाद कांग्रेस के प्रत्याशी निर्विरोध जीत गए हैं।

पंजाब में आठ नगर निगमों, 109 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए 14 फरवरी को चुनाव हैं।

इन चुनावों के लिए कुल 9,222 उम्मीदवार मैदान में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया