लाइव न्यूज़ :

नगरीय निकाय चुनावों में सत्ताधारी दल को मिली जीत

By भाषा | Updated: December 24, 2021 00:56 IST

Open in App

रायपुर, 23 दिसंबर छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों में हुए चुनाव में सत्ताधारी दल कांग्रेस ने 174 वार्डों में जीत दर्ज की है, वहीं भारतीय जनता पार्टी ने 89 वार्डों में जीत हासिल की है।

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि राज्य के चार नगर निगमों समेत 15 नगरीय निकायों के लिए आज सुबह नौ बजे 29 केंद्रों में मतगणना की गई। मतदान सोमवार को हुआ था।

अधिकारियों ने बताया कि ​राज्य निर्वाचन आयोग ने 15 नगरीय निकायों के कुल 370 वार्डों में से तीन सौ वार्डों के परिणामों की घोषणा कर दी है। इनमें में 174 वार्डों में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने, 89 में भाजपा के, छह में जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के उम्मीदवारों ने तथा 31 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है।

उन्होंने बताया कि दुर्ग जिले के भिलाई नगर निगम के 70 वार्डों में मतगणना जारी होने के कारण नतीजों की घोषणा नहीं की गई है।

अधिकारियों ने बताया कि भिलाई नगर निगम के 70 वार्डों में से 37 पर कांग्रेस के, 24 पर भाजपा के, एक पर बहुजन समाज पार्टी के तथा आठ वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी बढ़त बनाए हुए हैं।

आज जिन नगरीय निकायों के लिए मतगणना किया जा रहा है उनमें चार नगर निगम, छह नगर पालिका परिषद और पांच नगर पंचायत शामिल हैं।

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर जिले के बीरगांव नगर निगम के 40 वार्डों में से 19 पर कांग्रेस ने और 10 पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। जबकि जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) ने पांच वार्डों में तथा निर्दलीय उम्मीदवारों ने छह वार्डों में जीत हासिल की है।

अधिकारियों ने बताया कि नगरीय निकायों में विजयी हुए पार्षद नगर निगमों के महापौर और नगर पालिका परिषदों तथा नगर पंचायतों के अध्यक्षों का चुनाव करेंगे।

नगरीय निकायों के नतीजों और रुझानों को लेकर सत्ताधारी दल कांग्रेस का कहना है कि जनता ने उन्हें जीताकर सरकार के कामकाज पर विश्वास जताया है। वहीं विपक्षी भाजपा का कहना है कि नगरीय निकायों के नतीजे बता रहे हैं कि सरकार लोगों के बीच अपना विश्वास खो रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बघेल ने उत्तर प्रदेश से वापस लौटने के बाद रायपुर के स्वामी विवेकानंद विमानतल पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि सभी नगरीय निकायों के नतीजे कांग्रेस के पक्ष में हैं। यह हमारी सरकार के कार्यक्रमों की सफलता है। एक बार फिर से छत्तीसगढ़ के शहरी मतदाताओं ने कांग्रेस की सरकार पर विश्वास जताया है।

वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि चुनाव परिणाम कांग्रेस की अपेक्षाओं के अनुरूप आए हैं। निकाय चुनाव के परिणाम जनता के ‘मूड’ को समझने के लिए पर्याप्त हैं। यह चुनाव बस्तर, सरगुजा से लेकर दुर्ग, रायपुर सभी जगह हुए हैं। हर जगह जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है।

राज्य के मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि नगरीय निकाय के चुनाव परिणाम कांग्रेस मुक्त छत्तीसगढ़ का आगाज़ है, जिसे भाजपा कार्यकर्ता अपने पुरुषार्थ और पराक्रम से आगामी विधानसभा चुनावों में अंजाम तक पहुंचाएंगे।

साय ने कहा है कि चुनाव परिणाम बताते हैं कि कांग्रेस के प्रति जन विश्वास में भारी कमी आई है और मतदाता एक बार फिर भाजपा के प्रति अपने रुझान का प्रदर्शन कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे