लाइव न्यूज़ :

सत्तारूढ़ सदस्यों ने मंत्री को लेकर प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी की टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई

By भाषा | Updated: March 15, 2021 23:31 IST

Open in App

पटना, 15 मार्च बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव की एक मंत्री को लेकर की गयी टिप्पणी पर सोमवार को सत्तारूढ़ सदस्यों ने कड़ी आपत्ति जताई ।

बिहार विधानसभा में प्रश्नकाल के दौरान मुख्य विपक्षी पार्टी राजद के एक सदस्य द्वारा ''बंद चीनी मिलें कब खुलेंगी'' को लेकर पूछे जाने के दौरान सत्ताधारी सदस्यों द्वारा टोका-टोकी की गयी।

गन्ना उद्योग मंत्री प्रमोद कुमार राजद सदस्य के सवाल का जवाब दे रहे थे। तभी तेजस्वी ने पूछा, ‘‘कैसे आप लोगों को मंत्री बना दिया जाता है। जवाब देना आता नहीं।''

राजद नेता के लगातार सवाल उठाए जाने पर सदन अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि ध्यानाकर्षण के लिए आवंटित 20 मिनट का समय समाप्त हो गया है।

तेजस्वी के टिप्पणी किए जाने के बाद उनके सदन से बाहर चले जाने पर सभी विपक्षी सदस्यों ने उनका अनुसरण किया और विधानसभा से बाहर चले गए।

उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने तेजस्वी की उक्त टिप्पणी का कड़ा विरोध करते हुए कहा, ‘‘प्रतिपक्ष के नेता सदन में गलत परंपरा की शुरुआत कर रहे हैं। कौन मंत्री बनेंगे यह प्रतिपक्ष के नेता के क्षेत्राधिकार में नहीं आता है। ये परसों से मंत्रियों के बारे में लगातार नाकारात्मक टिप्पणी कर रहे हैं। इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती।’’

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री नंद किशोर यादव ने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता को सदन के सत्ता पक्ष या विपक्ष के किसी सदस्य का अपमान करने का अधिकार नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘हम 26 सालों से इस सदन के सदस्य रहे हैं और वे (तेजस्वी) भी सरकार में रहे हैं । सवालों के जवाब कैसे आते हैं उन्हें क्या पता नहीं है?’’

नंदकिशोर ने कहा कि यह सदन का अपमान है और उन्हें अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगनी चाहिए। सदन किसी सदस्य की इच्छा के अनुसार नहीं चलता। सभी को समान अधिकार हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू