लाइव न्यूज़ :

केरल में विधानसभा चुनाव से पहले सत्तारूढ़ एलडीएफ जनसभाएं करेगा

By भाषा | Updated: January 27, 2021 17:26 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 27 जनवरी केरल में अप्रैल-मई में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में माकपा नीत सत्तारूढ़ वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) राज्यव्यापी जनसभाएं करने और जमीनी स्तर पर बैठकें करने की तैयारी कर रहा है। साथ ही, अपना जनाधार बढ़ाने के लिए घर-घर जाकर मतदाताओं को रिझाने का अभियान जारी रखने की भी उसकी योजना है।

एलडीएफ केरल में अपनी सरकार फिर से बनाने की उम्मीद कर रहा है। वह चुनाव प्रचार अभियान के तहत राज्य स्तरीय दो रैलियां निकालेगा। एक रैली सुदूर उत्तरी जिले कासरगोड से 13 फरवरी को निकाली जाएगी, जबकि दूसरी रैली अगले दिन राज्य के मध्य हिस्से में स्थित एर्नाकुलम जिले से निकाली जाएगी।

पार्टी के प्रदेश प्रभारी सचिव ए विजयराघवन ने यहां संवाददाताओं से कहा कि दोनों ही रैलियों में सभी तबके के लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। ये रैलियां 26 फरवरी को त्रिशूर और तिरूवनंतपुरम में संपन्न होंगी।

उन्होंने कहा कि एलडीएफ की आज यहां हुई बैठक में चुनाव घोषणापत्र तैयार करने का भी फैसला किया गया।

उन्होंने कहा कि पंचायत बूथ स्तर की बैठकें एक से पांच फरवरी तक होंगी।

वाम दल के नेता ने आरोप लगाया कि विपक्षी कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने अपने राजनीतिक उद्देश्य को गंवा दिया है और वह धर्म आधारित राजनीतिक गठजोड़ कर राज्य में धर्मनिरपेक्षता को चुनौती देने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा अपने ‘‘हिंदुत्व अतिवाद’’ के जरिए केरल का माहौल खराब करने की कोशिश कर रही है।

माकपा नेता ने कहा कि दिन-ब-दिन यह स्पष्ट हो रहा है कि यूडीएफ में दूसरा सबसे बड़ा घटक दल मुस्लिम लीग उसे (यूडीएफ को) नियंत्रित कर रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां