लाइव न्यूज़ :

केरल में सत्तारूढ़ एलडीएफ, विपक्षी दल ने केंद्रीय बजट की आलोचना की

By भाषा | Updated: February 1, 2021 22:45 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, एक फरवरी केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने केंद्रीय बजट को उद्योगपतियों का ‘‘समर्थक’’ और देश के लोगों के लिए ‘‘निराशाजनक’’ बताया। विपक्षी दल कांग्रेस ने कहा कि बजट से देश के लोग ‘ठगा’ हुआ महसूस कर रहे हैं।

विजयन ने कहा कि बजट ने दिखा दिया कि तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के साथ केंद्र सरकार की बातचीत महज ‘‘दिखावा’’ है और वह इन कानूनों को वापस नहीं लेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘देश में लोगों के सामने चुनौतियां बढ़ गयी है। बजट में केंद्र के रुख को दोहराया गया कि कृषि क्षेत्र को कारोबारी घरानों के लिए खोला जाएगा।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि बीमा क्षेत्र समेत कई क्षेत्रों को निवेश के लिए खोलने का सरकार का फैसला देश को पूंजीपतियों के हाथों में थमाने जैसा है।

राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीथला ने कहा कि बजट के बाद आम लोग ‘‘ठगा’’ हुआ महसूस कर रहे हैं। कांग्रेस नेता ने कहा कि कोच्चि मेट्रो परियोजना के दूसरे चरण के विकास और कोच्चि फिशिंग हार्बर के विकास के अलावा राज्य के लिए इसमें कुछ भी नहीं है।

पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी ने कहा कि हर किसी ने बजट से कुछ राहत मिलने की उम्मीद की थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब