लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी में सत्तारूढ़ गठबंधन ने किरण बेदी को पद से हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया

By भाषा | Updated: January 8, 2021 18:19 IST

Open in App

पुडुचेरी, आठ जनवरी पुडुचेरी में सत्तारूढ़ कांग्रेस नीत धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक गठबंधन (एसडीए) ने उपराज्यपाल किरण बेदी पर निर्वाचित सरकार की विकास योजनाओं तथा कल्याणकारी कदमों को बाधित करने का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने की अपनी मांग के समर्थन में शुक्रवार को चार दिन के आंदोलन की शुरुआत की।

प्रदर्शन में हिस्सा लेने वाले मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और बेदी ने ''पुडुचेरी को तमिलनाडु में मिलाकर इसका अलग दर्जा खत्म करने का षड़यंत्र रचा है।''

उन्होंने प्रधानमंत्री और बेदी पर पुडुचेरी की जनता को उनके अधिकारों से वंचित करने के लिये प्रयासरत होने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री ने अपने भावुक संबोधन में प्रदर्शन में शामिल लोगों से कहा, ''अपने अधिकारों के लिये हमारी लड़ाई चलती रहेगी। हम केन्द्र के किसी भी कदम से नहीं डरने वाले हैं।''

एसडीए ने पहले राज निवास (उपराज्यपाल के कार्यालय-सह-निवास) का घेराव कर प्रदर्शन करने का फैसला किया था, लेकिन पुलिस से अनुमति नहीं मिलने के कारण वहां से एक किलोमीटर से अधिक दूर मराइमलाई अडिगाल सलाई में प्रदर्शन शुरू किया गया।

नारायणसामी ने कहा कि उपराज्यपाल को हटाने की लड़ाई शांतिपूर्वक होनी चाहिये।

प्रदर्शन में पुडुचेरी से लोकसभा सदस्य वी वैथिलिंगम, कांग्रेस विधायक टी. जयमूर्ति, माकपा, भाकपा और वीसीके के नेता भी शामिल हुए।

सत्तारूढ़ कांग्रेस के सहयोगी दल द्रमुक के नेता और कार्यकर्ता आंदोलन में शामिल नहीं हुए। प्रदर्शन में उनकी अनुपस्थिति के कारण का तत्काल पता नहीं चला है।

केंद्र ने कानून-व्यवस्था कायम रखने के लिए यहां केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के कर्मियों को तैनात किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLokmat National Conclave 2025: वर्तमान में भारतीय लोकतंत्र के स्तंभ और ताकत पर बोले कांग्रेस नेता सिंघवी, कही ये बात

भारतBihar: नीतीश कुमार के हिजाब विवाद को लेकर मिली पाकिस्तान से धमकी, महिला डॉक्टर नुसरत परवीन ने छोड़ दिया बिहार

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

भारतLokmat National Conclave 2025: चुनावों के दौरान मुफ्त की स्कीम देने पर मनोज झा ने दी प्रतिक्रिया, बोले- "चुनाव अब निष्पक्ष चुनाव जैसा नहीं रहा"

भारतLokmat National Conclave 2025: बिहार चुनाव पर मनोज झा की दो टूक, फ्री स्कीम से बिगड़ रहा चुनावी संतुलन

भारत अधिक खबरें

भारतBJP ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, जारी किया पोस्टर; लिखा- "तेजस्वी यादव ‘लापता’, ‘पहचान: 9वीं फेल"

भारतभवानीपुर विधानसभा क्षेत्रः 45,000 मतदाताओं के नाम काटे?, सीएम ममता बनर्जी लड़ती हैं चुनाव, घर-घर जाएगी TMC

भारत3 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों की मसौदा मतदाता सूची में 12.32 करोड़ मतदाताओं के नाम, 27 अक्टूबर को 13.36 करोड़ लोग थे शामिल, 1 करोड़ से अधिक बाहर

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

भारतDelhi: 18 दिसंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल और डीजल, जानिए वजह