लाइव न्यूज़ :

केंद्र और उप्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार ने किसानों को बेवकूफ बनाया : कांग्रेस नेता लल्लू

By भाषा | Updated: September 9, 2021 18:13 IST

Open in App

लखीमपुर खीरी (उत्तर प्रदेश), नौ सितंबर उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बृहस्पतिवार को केंद्र और प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार पर राज्य के किसानों को उनकी आय दोगुनी करने और दो सप्ताह के भीतर गन्ने के मूल्य का भुगतान करने के झूठे वादे करके बेवकूफ बनाने का आरोप लगाया।

गोला कस्बे में 'किसान पंचायत' को संबोधित करते हुए लल्लू ने कहा कि कांग्रेस किसानों के हितों के लिए लड़ने को प्रतिबद्ध है।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा आय दोगुनी करने और गन्ना मूल्य का शीघ्र भुगतान करने के झूठे वादों के साथ किसानों को गुमराह करके सत्ता में आई, लेकिन अब किसान पूरी तरह से जानते हैं कि इस सरकार ने उनके लिए कुछ नहीं किया।

लल्लू ने कहा कि किसान मुद्रास्फीति, फसल की अपर्याप्त कीमतों और गन्ना बकाया के कारण वित्तीय संकट में हैं, लेकिन केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें चंद पूंजीपतियों के हितों की सेवा करने में जुटी हैं।

केन्द्र द्वारा पिछले साल बनाए गए तीन कृषि कानूनों को किसानों के हितों पर हमला करार देते हुए लल्लू ने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी और पार्टी सांसद राहुल गांधी लगातार इन किसान विरोधी कानूनों का विरोध करते रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos