लाइव न्यूज़ :

किसानों के रेलमार्ग पर से हटने से इनकार के बाद अमृतसर जाने वाली ट्रेनों का मार्ग बदला गया

By भाषा | Updated: November 24, 2020 16:28 IST

Open in App

अमृतसर, 24 नवंबर केंद्र के कृषि कानूनों के खिलाफ धरने पर बैठे एक किसान संगठन के यहां पटरियों पर से हटने से इनकार करने पर रेलवे ने मंगलवार को अमृतसर जाने वाली ट्रेनों का मार्ग बदल दिया।

रेलवे ने सोमवार को अपनी सेवाएं बहाल की थी। उससे पहले पिछले सप्ताह करीब 30 किसान संगठनों ने यात्री ट्रेनों को लेकर की गई अपनी नाकेबंदी 15 दिनों के लिए हटाने पर सहमति व्यक्त की थी।

हालांकि यहां किसान मजदूर संघर्ष समिति के बैनर तले प्रदर्शन कर रहे किसानों ने रेलमार्ग पर से हटने से इनकार कर दिया। पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने सोमवार को इस कदम की आलोचना की।

अमृतसर के उपायुक्त गुरप्रीत सिंह खैरा ने मंगलवार को बताया कि किसान संगठन ने यहां से करीब 25 किलोमीटर दूर जंडियाला रेलवे स्टेशन पर रेलमार्ग को बाधित कर रखा है।

अधिकारियों के अनुसार इसके चलते, अमृतसर आने वाली कई ट्रेनों को मार्ग बदल कर तरणतारण भेजा गया है और कुछ ट्रेनों को तो मंगलवार की सुबह ब्यास रेलवे स्टेशन पर ही रोक दिया गया। उनके अनुसार, यात्रियों को बसों एवं अन्य वाहनों से अमृतसर पहुंचाया गया।

खैरा ने संवाददाताओं से कहा कि अधिकारियों ने किसानों को जाम हटाने के वास्ते राजी करने के लिए उनके प्रतिनिधियों के साथ कई बैठकें कीं लेकिन वे अपनी जिद पर अड़े हैं।

उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार का इन प्रदर्शनकारियों को रेलमार्ग पर से हटाने के लिए बल प्रयोग का कोई इरादा नहीं है।

किसान मजदूर संघर्ष समिति ने कृषि कानूनों का मुद्दा हल होने तक अपने रुख में कोई बदलाव लाने से मना कर दिया है।

सोमवार को मुख्यमंत्री ने कहा था कि किसानों द्वारा बाधा खड़ी करने से लोगों को बड़ी असुविधा होगी और राज्य पर उसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। उनका कहना था कि समिति पंजाब और पंजाब के हितों के विरूद्ध काम कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे