लाइव न्यूज़ :

आतंकवाद, उग्रवाद से देश को बचाने में पुलिस अधिकारियों की भूमिका अहम : केंद्रीय मंत्री राय

By भाषा | Updated: August 6, 2021 16:56 IST

Open in App

हैदराबाद, छह अगस्त केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने शुक्रवार को कहा कि देश आतंकवाद, उग्रवाद, सांप्रदायिकता, धार्मिक कट्टरवाद और वामपंथी चरमपंथ जैसी कई गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है और कहा कि इनसे निपटने में पुलिस अधिकारियों की भूमिका अहम है।

आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में आयोजित भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के 72वें बैच के परिवीक्षार्थियों की पासिंग आउट परेड में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए राय ने कहा कि करीब 2,000 पुलिस कर्मी-अग्रिम मोर्चा योद्धाओं ने मौजूदा वैश्विक महामारी के दौरान कोविड-19 से लड़ते हुए अपनी जान गंवा दी।

उन्होंने कहा, “देश आतंकवाद, उग्रवाद, सांप्रदायिकता, धार्मिक कट्टरवाद और वामपंथी चरमपंथ, साइबर अपराध आदि जैसी गंभीर समस्याओं में उलझा हुआ है और साजिशें होती जा रही हैं।”

विज्ञप्ति में राय के हवाले से कहा गया कि प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और नागरिकों को यकीन है कि भारतीय पुलिस सेवा के युवा अधिकारी इस महान देश और इसके नागरिकों को इन खतरों से बचाने का महत्त्वपूर्ण कार्य करेंगे।

मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को लोगों के साथ बेहतर जुड़ाव के लिए सामुदायिक पुलिसिया पहलों की दिशा में सक्रियता से काम करना चाहिए और जो कोई भी पहल की जाए उसे समुदाय की ताकत से मजबूत किया जा सकता है।

राय ने कहा कि महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ अपराध समाज में अब भी चिंता का कारण बना हुआ है और इससे निपटना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों से उनके तहत काम करने वाले पुरुषों एवं महिलाओं को नयी प्रौद्योगिकियों पर हर साल कम से कम 100 घंटे के लिए प्रशिक्षण देने की भी अपील की।

विज्ञप्ति के मुताबिक 33 महिला अधिकारियों सहित 144 युवा आईपीएस परिवीक्षार्थियों और कुल 34 विदेशी परिवीक्षाधीनों- नेपाल पुलिस से 10, रॉयल भूटान पुलिस से 12, मालदीव पुलिस सेवा से सात तथा मॉरीशस पुलिस बल से पांच ने भी परेड में भाग लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?