लाइव न्यूज़ :

लूटपाट के इरादे से आए बदमाश ने गार्ड को गोली मारी, मौत

By भाषा | Updated: February 9, 2021 13:59 IST

Open in App

नोएडा, नौ फरवरी कैश सिक्योरिटी तथा लॉजिस्टिक का काम करने वाली कंपनी में मंगलवार तड़के एक कथित बदमाश ने धावा बोलकर लूटपाट का प्रयास किया। विरोध करने पर बदमाश ने वहां तैनात गार्ड को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस सीसीटीवी फुटेज तथा सर्विलांस विधि के आधार पर मामले की जांच कर रही है और आरोपी को पकड़ने के लिए तीन टीमें गठित की है।

अपर पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) रणविजय सिंह ने बताया कि नोएडा सेक्टर-20 थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 में स्थित ब्रिंक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड नामक कंपनी एटीएम मे नकद डालने, तथा लॉजिस्टिक का काम करती है।

उन्होंने बताया कि जानकारी के मुताबिक उक्त कंपनी में मंगलवार तड़के करीब चार बजे एक बदमाश सुरक्षा दीवार फांदकर घुस गया।

उन्होंने बताया कि कंपनी में बने कंट्रोल रूम में बदमाश अंदर आता हुआ दिखाई दिया और वहां तैनात सुरक्षा गार्ड उत्तम केशरवानी (44 वर्ष)ने उसे पकड़ लिया, कंपनी में तैनात एक अन्य गार्ड भी मौके पर आया, लेकिन कथित तौर पर उसने बदमाश को पकड़ने में सहायता नहीं की।

सिंह ने बताया अपने आप को घिरा देख बदमाश ने गार्ड उत्तम को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

अपर उपायुक्त ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि कंपनी में लगे सीसीटीवी कैमरे तथा सर्विलांस विधि से पुलिस बदमाश की तलाश कर रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की तीन टीमें बनाई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल