लाइव न्यूज़ :

जीप छीनकर भागे बदमाश, एक गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 6, 2021 23:31 IST

Open in App

नोएडा,छह फरवरी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से कथित रूप से जीप छीनकर कर भाग रहे दो बदमाशों में से एक बदमाश को गौतमबुद्ध नगर जिले स्थित बिसरख थाने की पुलिस ने शनिवार की रात पकड़ लिया जबकि उसका साथी फरार होने में कामयाब रहा।

थाना बिसरख के प्रभारी निरीक्षक मुनीष चौहान ने बताया कि गाजियाबाद के थाना सिहानी गेट क्षेत्र से जीप छीन कर दो बदमाश ग्रेटर नोएडा की तरफ आए, सूचना के आधार पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की।

थाना प्रभारी ने बताया कि एक मूर्ति चौराहे के पास लूटी हुई जीप पुलिस को आती हुई दिखाई दी, पुलिस ने जीप रुकवाने का प्रयास किया तो बदमाश वहां से जीप सहित भागे लेकिन तेज गति की वजह से उनकी जीप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, तथा पलट गई।

उन्होंने बताया कि पीछा करके पुलिस ने एक कथित लुटेरे निखिल उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर लिया है लेकिन उसका साथी मौके से भाग गया।

उन्होंने बताया कि जीप पलटने की वजह से बदमाश निखिल को काफी चोट आई है। पुलिस ने उसके पास से लूटी हुई जीप तथा अवैध हथियार बरामद किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर