लाइव न्यूज़ :

बाहर हवा चलने पर कोरोना वायरस संक्रमण का जोखिम बढ़ सकता है: अध्ययन

By भाषा | Updated: October 13, 2021 16:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 अक्टूबर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बंबई के अनुसंधानकर्ताओं द्वारा किये गये एक अध्ययन के अनुसार हल्की हवा में भी सार्स-सीओवी2 संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। अध्ययनकर्ताओं ने घरों से बाहर विशेष रूप से हल्की हवा चलने पर मास्क पहनने की सिफारिश की है।

पत्रिका ‘फिजिक्स ऑफ फ्लुइड्स’ में बुधवार को प्रकाशित अनुसंधान में सामने आया कि जब कोई व्यक्ति खुले में खांसता है तो उस दिशा से हवा चलने से वायरस तेजी से लंबी दूरी तक पहुंच सकता है।

आईआईटी, बंबई के सह-अध्ययनकर्ता अमित अग्रवाल ने कहा, ‘‘यह अध्ययन हवा की दिशा में खांसने से संक्रमण का जोखिम अधिक होने की ओर इशारा करता है। इसके निष्कर्षों के अनुसार हम बाहर, खासतौर पर हल्की हवा चलने की स्थिति में मास्क पहनने की सिफारिश करते हैं।’’

अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि खांसते समय कोहनी का इस्तेमाल करना या चेहरा दूसरी तरफ मोड़ने जैसे अन्य दिशानिर्देशों का पालन होना चाहिए ताकि बाहर लोगों से मिलने-जुलने में संक्रमण के प्रकोप को कम किया जा सके।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी