लाइव न्यूज़ :

जेएनयू कैंपस में जारी था नकाबपोशों का दंगा, लेकिन वाइस चांसलर ने पुलिस से कहा- जेएनयू के गेट पर ठहरो!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2020 08:49 IST

दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने जेसीपी (वेस्टर्न रेंज) शालिनी सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है जो घटना की कड़ियों और पुलिस की लापरवाही की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देवीसी ने कहा कि अगर कैंपस में कानून व्यवस्था की समस्या होती है तो हम फौरन पुलिस के पास नहीं जाते। इस कमेटी की रिपोर्ट को आने वाले दिनों में गृह मंत्रालय को सौंपा जाएगा। 

रविवार शाम को 6.24 बजे का वक्त था। जब जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के पेरियार हॉस्टल में हिंसा हो चुकी थी। साबरमती ढाबे पर फैकल्टी पर हमला हो चुका था। उस वक्त जेएनयू के वाइस चांसलर एम जगदीश कुमार ने डीसीपी (साउथ वेस्ट), एसीपी और वसंत कुंज (नॉर्थ) के एसएचओ को एक वाट्सएप मैसेज किया। लेकिन इस संदेश में नकाबपोशों को रोकने के निवेदन की बजाए पुलिस को लिखा गया था- जेएनयू के गेट पर जमा रहिए। ये जानकारी इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी एक रिपोर्ट में प्रकाशित की है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक वीसी ने वाट्सएप पर लिखा, 'जेएनयू कैंपस के बिगड़े हालात को देखते हुए, मैं निवदेन करता हूं कि पुलिस जेएनयू कैंपस के गेट पर जमा हो जाए जिससे कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में शीघ्र घटना स्थल पर पहुंचा जा सके।' यह मैसेज अब जांच का हिस्सा है।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक ने जेसीपी (वेस्टर्न रेंज) शालिनी सिंह की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया है जो घटना की कड़ियों और पुलिस की लापरवाही की जांच कर रही है। इस कमेटी की रिपोर्ट को आने वाले दिनों में गृह मंत्रालय को सौंपा जाएगा।

इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित एक अन्य पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक कैंपस में सबसे पहले 2.30 बजे नकाबपोश देखे गए थे। इसके बाद 6 शाम 6 बजे तक पुलिस कंट्रोल रूम को 23 कॉल की गई। वीसी के वाट्सएप मैसेज के बाद विश्वविद्यालय और पुलिस के बीच 7.45 बजे अगला संवाद हुआ जब रजिस्ट्रार प्रमोद कुमार ने पुलिस को कैंपस में घुसने का ऑफिशियल लेटर दिया।

मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए वीसी ने कहा था कि अगर कैंपस में कानून व्यवस्था की समस्या होती है तो हम फौरन पुलिस के पास नहीं जाते। हम नहीं चाहते कि कोई निर्दोष घायल हो। यही हमने रविवार को घटना में भी किया। 

आपको बता दें कि जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) कैंपस में रविवार की शाम को नकाबधारी गुंडों ने जमकर मार पीट की। इस हमले में लगभग 36 छात्र-छात्राएं और शिक्षक घायल हो गए हैं। हालात को संभालने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को दिल्ली पुलिस की मदद लेनी पड़ी। विश्वविद्यालय प्रशासन के आग्रह पर दिल्ली पुलिस ने कैंपस में प्रवेश किया और देर रात फ्लैगमार्च किया।

टॅग्स :जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू)दिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया