लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर में 4जी सेवा की पुन:बहाली से अर्थव्यवस्था पटरी पर लौटेगी : व्यापार संघ

By भाषा | Updated: February 6, 2021 19:49 IST

Open in App

श्रीनगर, छह फरवरी जम्मू-कश्मीर में 4जी इंटरनेट सेवा बहाल होने का स्वागत करते हुए केन्द्र शासित प्रदेश के व्यापार संघों और पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों ने शनिवार को कहा कि इससे क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लौटने में मदद मिलेगा।

केन्द्र शासित प्रदेश के 18 जिलों में कल मध्यरात्रि को 4जी सेवा बहाल की गई। हालांकि दो जिलों गांदेरबल और उधमपुर में पिछले साल अगस्त से ही सेवा मिल रही थी।

कश्मीर चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (केसीसीआई) के अध्यक्ष शेख आशिक ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘देर आयद दुरुस्त आयद। सरकार को एहसास हुआ है कि हमारी अर्थव्यवस्था को कितना नुकसान पहुंचा है। इस कदम से अर्थव्यवस्था को पटरी पर लौटने में मदद मिलेगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हर क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है, खास तौर से विदेशों को होने वाले निर्यात में उपलब्धता नहीं होने के कारण 40 से 50 प्रतिशत तक की गिरावट आयी है।’’

उन्होंने कहा कि तेज स्पीड वाली इंटरनेट सेवा बहाल होने से युवा और उभरते व्यवसायियों को लाभ मिलेगा जो अपने कारोबार के लिए सोशल मीडिया पर निर्भर हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार को अब इसका एहसास हो गया है लेकिन तेज इंटरनेट सेवा की अनुपलब्धता का प्रभाव जाने में समय लगेगा। जब सरकार को यह एहसास नहीं होता कि व्यापार को कैसे बढ़ावा देना है और उनकी मदद किस प्रकार से करनी है, यह प्रभाव बना रहेगा।’’

आशिक ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में सबसे ज्यादा नुकसान शिक्षा के क्षेत्र को पहुंचा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे