लाइव न्यूज़ :

संशोधित राष्ट्रीय मुकदमा नीति पर काम चल रहा है, केंद्र ने उच्च न्यायालय को बताया

By भाषा | Updated: January 13, 2021 20:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 जनवरी केंद्र ने बुधवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि ‘‘नयी और संशोधित’’ राष्ट्रीय मुकदमा नीति (एनएलपी) पर काम चल रहा है और आगामी दिनों में यह लागू की जाएगी।

मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल और न्यायमूर्ति ज्योति सिंह की पीठ को केंद्र सरकार ने यह बताया। पीठ जून 2010 में लायी गयी एनएलपी के क्रियान्वयन के अनुरोध वाली एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी।

विधि मंत्रालय की तरफ से पेश अतिरिक्त सॉलिसीटर जनरल (एएसजी) चेतन शर्मा ने अदालत को बताया कि वर्तमान में एक ऐप्लिकेशन है जिसे ‘लीगल इनफॉर्मेशन मैनेजमेंट एंड ब्रीफिंग सिस्टम’ (एलआईएमबीएस) कहा जाता है, इसके जरिए विभिन्न सरकारी विभाग अपने-अपने मुकदमों की स्थिति देख सकते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आगामी दिनों में एक नयी और संशोधित राष्ट्रीय मुकदमा नीति लायी जाएगी। ’’ एएसजी के बयान का संज्ञान लेते हुए पीठ ने मामले की सुनवाई 12 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दी।

जनसंचार विशेषज्ञ एन भास्कर राव और वकील शनमुगो पात्रो ने एक जनहित याचिका में कहा है कि 2010 में एनएलपी की शुरुआत इस लक्ष्य के साथ की गयी थी कि सरकार ऐसे मामलों में नहीं उलझेगी जहां नुकसान की आशंका बहुत कम हो।

याचिकाकर्ताओं ने कहा, ‘‘नीति का मकसद सरकार को कुशल और जिम्मेदार वादी बनाना था। नीति के लक्ष्यों में अदालतों में सरकारी मुकदमे के बोझ को घटाना था ताकि अदालत का मूल्यवान समय दूसरे लंबित मामलों के निपटारा में लगे। साथ ही, अदालत में मुकदमे में लगने वाले 15 साल के औसतन समय को घटाकर तीन साल किया जाए। ’’

सुनवाई के दौरान पात्रो ने अदालत से कहा कि केंद्र सरकार बीते वर्षों में कई मंचों पर कहती रही है कि जल्द ही एनएलपी लागू की जाएगी, लेकिन आज तक कुछ नहीं हुआ है।

उन्होंने अदालत से मामले का संज्ञान लेने को कहा लेकिन पीठ ने सुनवाई के इस चरण में ऐसा करने से इनकार कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे