लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के कठिन दौर के बाद भारत की अर्थव्यवस्था की वापसी मजबूत रही है : मोदी

By भाषा | Updated: October 15, 2021 15:00 IST

Open in App

सूरत, 15 अक्टूबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के कठिन दौर के बाद भारत की अर्थव्यवस्था की वापसी मजबूत रही है।

वह यहां लड़कों के एक छात्रावास की आधारशिला रखने के बाद डिजिटल माध्यम से संबोधन कर रहे थे।

मोदी ने कहा, ‘‘कोरोना वायरस महामारी के कठिन दौर के बाद भारतीय अर्थव्यवस्था बहुत तेजी से उबरी है। अर्थव्यवस्था के इतनी तेजी से उबरने के कारण भारत को लेकर दुनिया आशावान है।’’

उन्होंने कहा कि एक अंतरराष्ट्रीय संगठन ने हाल में कहा था कि भारत फिर दुनिया की सबसे तेजी से आगे बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।

मोदी स्पष्ट तौर पर अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष की ‘महामारी स्वास्थ्य चिंताओं, आपूर्ति बाधाओं और मूल्य दबावों के दौरान बहाली’ वाली रिपोर्ट का जिक्र कर रहे थे, जिसमें अनुमान जताया गया है कि मौजूदा वित्त वर्ष में भारत की वृद्धि दर 9.5 प्रतिशत रहेगी। आईएमएफ के अनुमान के अनुसार, भारत दुनिया के बड़े देशों में से सबसे तेजी से उभरती अर्थव्यवस्था होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन