पश्विम बंगाल के नतीजों का असर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव और आम चुनाव पर पड़ेगा : यशवंत सिन्हा

By भाषा | Updated: May 2, 2021 21:12 IST2021-05-02T21:12:28+5:302021-05-02T21:12:28+5:30

The results of West Bengal will have an impact on Uttar Pradesh assembly elections and general elections: Yashwant Sinha | पश्विम बंगाल के नतीजों का असर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव और आम चुनाव पर पड़ेगा : यशवंत सिन्हा

पश्विम बंगाल के नतीजों का असर उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव और आम चुनाव पर पड़ेगा : यशवंत सिन्हा

हजारीबाग (झारखंड), दो मई तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष यशवंत सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग की।

सिन्हा ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय और बंगाल के भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष के इस्तीफे की भी मांग की।

सिन्हा ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों का असर उत्तरप्रदेश के विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले आम चुनाव पर भी पड़ेगा।

सिन्हा ने कहा कि देश के लोग केंद्रीय नेतृत्व में बदलाव चाहते हैं।

तृणमूल कांग्रेस के उपाध्यक्ष ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए। कैलाश विजयवर्गीय और दिलीप घोष को भी ऐसा ही करना चाहिए।’’

सिन्हा ने आरोप लगाया कि भाजपा के इन नेताओं ने झारखंड और आसपास के जिलों से भीड़ लाकर पश्चिम बंगाल में भारी जनसमर्थन का दावा किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The results of West Bengal will have an impact on Uttar Pradesh assembly elections and general elections: Yashwant Sinha

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे