लाइव न्यूज़ :

आगामी उपचुनाव के नतीजे देश और प्रदेश में एक संदेश देंगे : कमलनाथ

By भाषा | Updated: July 29, 2021 21:39 IST

Open in App

भोपाल, 29 जुलाई मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने प्रदेश में तीन विधानसभा और एक लोकसभा सीट पर होने वाले आगामी उपचुनाव के लिए सभी कांग्रेसियों को एकजुट होने की अपील की और कहा कि हालांकि, सरकार बनाने में उपचुनावों की कोई भूमिका नहीं है लेकिन इसके नतीजे देश और प्रदेश को एक संदेश देंगे।

कमलनाथ ने बृहस्पतिवार को यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में पार्टी के मध्य प्रदेश प्रभारी मुकुल वासनिक की मौजूदगी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं।

उन्होंने कहा, ‘‘जिस प्रकार दमोह उपचुनाव में कांग्रेस ने अच्छे अंतर से जीत हासिल की थी, उसी तरह हमें इन उपचुनाव में भी भारी अंतर से जीत हासिल करनी है। दो साल बाद मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं और इन चार उपचुनावों के नतीजे मुख्य चुनावों के लिए एक संदेश देंगे।’’

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मैं शुरू से यही कर रहा हूं कि हमारी लड़ाई भाजपा से नहीं बल्कि उसके संगठन से है और जिस तरह से संभाग और बूथ स्तर तक के कांग्रेसियों ने दमोह उपचुनाव लड़ा। उसका नतीजा उनकी और पार्टी संगठन की जीत है।’’

​कांग्रेस ने इन उपचुनावों के लिए अपनी तैयारियों और रणनीति तय करने के लिए आज यह बैठक बुलाई और इन क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं और मुख्य नेताओं की राय लेने के बाद पार्टी उम्मीदवारों का निर्णय लिया जाएगा।

​कमलनाथ ने जोर देकर कहा कि जो भी जीतने वाला उम्मीदवार होगा उसे पार्टी का टिकट मिलेगा। उन्होंने कांग्रेसियों से पूरी ताकत और एकता के साथ अपनी जीत सुनिश्चित करने का आग्रह किया और कहा, ‘‘ हमें इन उप चुनावों में दमोह के इतिहास को दोहराना होगा।’’

​सभा को संबोधित करते हुए वासनिक ने भी आगामी उप चुनावों को दमोह की तरह एकजुट होकर लड़ने पर जोर दिया। ​उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लोगों को बताना होगा कि किस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार उन्हें दबा रही है।

वासनिक ने कहा कि इसके साथ ही लोगों को पेगासस जासूसी मामले में भी जागरूक करें कि सरकार क्यों इसकी जांच के लिए तैयार नहीं हो रही है? इसके साथ ही कथित तौर पर किसानों का जीवन बर्बाद करने वाले तीन कृषि कानून, बढ़ती मंहगाई और बेरोजगारी के मुद्दे भी जनता के सामने रखे जाएं।

​इस मौके पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, कांतिलाल भूरिया और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद थे। ​मध्यप्रदेश में खंडवा लोकसभा सीट तथा पृथ्वीपुर, जोबर व रैगांव विधानसभा सीटों पर मौजूदा सदस्यों की मौत के कारण उपचुनाव प्रस्तावित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है