लाइव न्यूज़ :

अजमेर दरगाह की विश्राम स्थली को बनाया जाएगा ‘कोरोना केयर सेंटर’ : नकवी

By भाषा | Updated: April 27, 2021 18:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 अप्रैल केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि अजमेर शरीफ दरगाह से संबंधित एक बड़ी विश्राम स्थली को अस्थायी ‘कोरोना केयर सेंटर’ के तौर पर उपयोग में लाने का फैसला किया गया है।

दरअसल, अजमेर दरगाह कमेटी के अध्यक्ष अमीन पठान ने नकवी को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि अजमेर के कायड़ में स्थित विश्राम स्थली को ‘कोरोना केयर सेंटर’ के इस्तेमाल करने की अनुमति दी जाए। नकवी ने मंगलवार को इस प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान की। यह विश्राम स्थली 150 बीघे में बनी है।

अल्पसंख्यक कार्य मंत्री ने अमीन पठान को पत्र लिखकर कहा, ‘‘मुझे यह जानकार खुशी हुई कि मंत्रालय के अतर्गत कार्य कर रही दरगाह कमेटी ने इस संकट की घड़ी में सहयोग देना चाहती है। इस मानवीय कल्याण के काम में दरगाह कमेटी के प्रस्ताव को स्वीकृति देता हूं। आप लोग राजस्थान सरकार से तत्काल संपर्क कर वहां ‘कोरोना केयर सेंटर’ शुरू कराएं।’’

उल्लेखनीय है कि नकवी ने सोमवार को 16 राज्यों के हज भवनों का इस्तेमाल अस्थायी ‘कोरोना केयर सेंटर’ के रूप में करने का फैसला किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टAMU हॉस्टल में रेड के दौरान पुलिस ने जिंदा कारतूस, नकली नोट और कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए

क्राइम अलर्ट11 दिन में 54 करोड़ कमाओ?, पुणे के 75 वर्षीय डॉक्टर को साइबर जालसाजों ने 12.31 करोड़ रुपये का चूना लगाया

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित