लाइव न्यूज़ :

साड़ी पहनी महिला को प्रवेश नहीं देने वाला रेस्तरां लाइसेंस न होने के चलते बंद कर दिया गया

By भाषा | Updated: September 29, 2021 22:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर दक्षिण दिल्ली में जिस रेस्तरां ने गत सप्ताह साड़ी पहनी एक महिला को कथित तौर पर प्रवेश नहीं करने दिया था, उसे वैध लाइसेंस नहीं होने के चलते नगर निकाय द्वारा नोटिस जारी किये जाने के बाद बंद कर दिया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

दक्षिण दिल्ली नगर निगम (एसडीएमसी) के महापौर मुकेश सूर्यन ने इसकी पुष्टि की है कि रेस्तरां बंद हो गया है। सूर्यन ने पीटीआई-भाषा से कहा, “अकीला रेस्तरां बिना वैध लाइसेंस के चल रहा था। उसे हमने बंद किये जाने का नोटिस जारी किया, जिसके बाद अब वह बंद हो गया है। रेस्तरां , निकाय से मंजूरी लिए बिना चल रहा था इसलिए हम डीएमसी (दिल्ली नगर निगम) अधिनियम के तहत जुर्माना लगाने के प्रावधान समेत अन्य कार्रवाई की संभावना को भी तलाश रहे हैं।”

एसडीएमसी अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि एंड्रूज गंज के अंसल प्लाजा में स्थित अकीला रेस्तरां को बंद करने का नोटिस जारी किया गया क्योंकि वह बिना वैध लाइसेंस के चल रहा था।

नोटिस 24 सितंबर को जारी किया गया था जिसमें कहा गया कि क्षेत्र के लोक स्वास्थ्य निरीक्षक ने 21 सितंबर को जांच में पाया कि प्रतिष्ठान बिना स्वास्थ्य व्यापार लाइसेंस के अस्वच्छ स्थिति में चल रहा था।

रेस्तरां ने सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा भी किया था। एसडीएमसी की ओर से जारी नोटिस में कहा गया, “लोक स्वास्थ्य निरीक्षक ने 24 सितंबर को फिर से स्थल का निरीक्षण किया और पाया कि उसी स्थिति में व्यवसाय चल रहा था। आपको यह नोटिस मिलने के 48 घंटे के भीतर व्यवसाय बंद करने का निर्देश दिया जाता है और ऐसा नहीं करने पर बिना कोई नोटिस जारी किये सीलिंग समेत उचित कार्रवाई की जा सकती है।”

रेस्तरां के मालिक ने 27 सितंबर को दिए जवाब में कहा कि उक्त व्यवसाय तत्काल बंद कर दिया गया है और उसे एसडीएमसी ट्रेड लाइसेंस के बिना नहीं चलाया जाएगा।

गत सप्ताह एक फेसबुक पोस्ट में एक महिला ने दावा किया था कि उसे उस रेस्तरां में प्रवेश इसलिए नहीं करने दिया गया कि वह साड़ी पहनी हुई थी। महिला ने रेस्तरां के कर्मचारियों के साथ हुई नोकझोंक का कथित वीडियो भी पोस्ट किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos