लाइव न्यूज़ :

सदन में लोकतांत्रिक,नैतिक मानदंडों व नियमों का कड़ाई से अनुपालन सभी सदस्यों का दायित्व: बिरला

By भाषा | Updated: February 13, 2021 20:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 फरवरी लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कहा कि सभी सदस्यों का यह दायित्व है कि सदन में लोकतांत्रिक और नैतिक मानदंडों तथा नियमों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए क्योंकि सभी का लक्ष्य लोकतंत्र को सुदृढ़ करना है ।

संसद के बजट सत्र का पहला हिस्सा पूरा होने पर बिरला ने संवाददाताओं से कहा कि बजट सत्र, 2021 के पहले चरण के दौरान लोक सभा ने 50 घंटे की निर्धारित अवधि की तुलना में 49 घंटे और 17 मिनट बैठकें कीं ।

सदन में व्यवधान के कारण कार्यवाही बाधित होने को लेकर एक सवाल के जवाब में लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘अंतत: हमारा लक्ष्य लोकतंत्र को सुदृढ़ करना है । इसलिए यह सुनिश्चित करना सभी सदस्यों का दायित्व है कि सदन में लोकतांत्रिक और नैतिक मानदंडों तथा नियमों का कड़ाई से अनुपालन किया जाए।’’

उन्होंने कहा कि व्यवधान के कारण व्यर्थ हुए समय की भरपाई करने के लिए लोकसभा ने निर्धारित समय से अधिक घंटों तक बैठकें कीं ।

उल्लेखनीय है कि बजट सत्र के पहले हिस्से में शुरूआती सप्ताह में चार दिन तीन कृषि कानूनों को रद्द करने की मांग को लेकर विपक्षी दलों के शोर शराबे के कारण कामकाज बाधित रहा था ।

बिरला ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 16 घंटे 39 मिनट चली और इस चर्चा में 130 सदस्यों ने भाग लिया।

लोकसभा अध्यक्ष ने बताया कि केंद्रीय बजट, 2021-2022 पर आम चर्चा के लिए नियत 10 घंटों की तुलना में निचले सदन ने इस मद पर 14 घंटे 40 मिनट चर्चा की ।

उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट, 2021-2022 पर आम चर्चा में 117 सदस्यों ने भाग लिया । 173 सदस्यों ने शून्य काल की चर्चाओं में भाग लिया। उन्होंने कहा कि शून्य काल के दौरान सदस्यों ने अविलंबनीय लोक महत्व के अनेक मामले उठाए और व्यवधान के कारण लोसभा के केवल 43 मिनट बर्बाद हुए ।

बिरला ने कहा कि राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव और बजट पर चर्चा में 49 महिला सांसदों ने भाग लिया । लोकसभा अध्यक्ष ने सभा की कार्यवाहियों में महिला सांसदों की भागीदारी और उनके उत्साह की सराहना की । उन्होंने कहा कि बजट सत्र, 2021 का पहला चरण बहुत ही कार्योत्पादक रहा ।

गौरतलब है कि संसद के बजट सत्र का प्रथम हिस्सा 29 जनवरी से शुरू हुआ । लोकसभा की कार्यवाही 13 फरवरी तक चली । बजट सत्र का दूसरा हिस्सा 8 मार्च से शुरू होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर