लाइव न्यूज़ :

इंस्टाग्राम पर वीडियो से सुर्खियों में आई महिला कांस्टेबल का इस्तीफा मंजूर

By भाषा | Updated: September 13, 2021 21:29 IST

Open in App

आगरा (उप्र), 13 सितंबर इंस्टाग्राम पर वीडियो से सुर्खियों में आई महिला कांस्टेबल प्रियंका मिश्रा का इस्तीफा रविवार को मंजूर कर लिया गया। इसके बाद पुलिस विभाग ने उनको डेढ़ लाख रुपये वापस करने का नोटिस भेजा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मुनिराज के अनुसार, महिला कांस्टेबल की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद रविवार को इस्तीफा मंजूर कर लिया गया।

इसके बाद विभाग ने उन्हें 1.52 लाख रुपये वापस देने को कहा है। इसका कारण पूछने पर उन्हें बताया गया कि यह धन उनके प्रशिक्षण पर हुए खर्च की भरपाई के लिए है।

प्रियंका मिश्रा को भेजे गए नोटिस में कहा गया है कि महिला आरक्षी की आयु व सेवा अवधि सेवानिवृत्ति की परिधि में नहीं आती है। ऐसे में ऐच्छिक सेवानिवृत्ति किया जाना संभव नहीं है। प्रियंका मिश्रा कानपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने ऐच्छिक सेवानिवृत्ति देने को कहा था, लेकिन विभाग ने बताया कि नियम के अनुसार यह संभव नहीं था क्योंकि न तो उनकी आयु 45 साल थी और न ही उनकी सेवा के 20 साल पूरे हुए थे।

प्रियंका मिश्रा आगरा के थाना एमएम गेट पर तैनात थीं। 24 अगस्त को उन्होंने इंस्टाग्राम पर वीडियो अपलोड की थी। इसमें पुलिस वर्दी में रिवॉल्वर लेकर वह यह कहते हुए दिखाई दे रही थीं कि पंजाब- हरियाणा तो बेकार ही बदनाम है, रंगबाजी देखनी है तो आओ कभी उत्तर प्रदेश में। इसके बाद उन पर कार्रवाई की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIndiGo Crisis: इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने फ्लाइट कैंसिल होने पर माफी मांगी, कहा- बताया कब स्थिति हो जाएगी सामान्य

क्रिकेटस्मृति मंधाना ने शादी टलने पर तोड़ी चुप्पी, उनके हाथों में नहीं दिखी सगाई की अंगूठी

क्रिकेटक्या IPL 2026 में रियान पराग करेंगे राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी? असम के क्रिकेटर ने तोड़ी चुप्पी

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील