लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल विधानसभा में छह जुलाई को विधान परिषद के गठन पर रिपोर्ट पेश होगी

By भाषा | Updated: June 29, 2021 00:33 IST

Open in App

कोलकाता, 28 जून पश्चिम बंगाल में संसदीय कार्य मंत्री पार्थ चटर्जी ने सोमवार को कहा कि ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार विधान परिषद बनाने की सिफारिश की जांच के लिए तदर्थ समिति की रिपोर्ट पर चर्चा और आगामी बजट सत्र में इसे पारित करने के लिए पेश करेगी।

सदन का कामकाज दो जुलाई से शुरू होकर आठ जुलाई तक चलेगा। राज्य का वर्ष 2021-22 का बजट सात जुलाई को रखा जाएगा।

चटर्जी ने कहा, ‘‘विधान परिषद का प्रस्ताव 2011 में पारित किया गया था। फिर, इस पर विचार करने के लिए एक तदर्थ समिति का गठन किया गया था। पैनल की रिपोर्ट परिषद के निर्माण पर चर्चा के लिए रखी जाएगी।’’

चटर्जी ने कहा, ‘‘सदन से पारित होने के बाद, इसे राज्यपाल और फिर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। इसके बाद, राष्ट्रपति की सहमति से पहले इसे संसद के दोनों सदनों में पारित करना होगा।’’

नवनिर्वाचित सदन के विधानसभा सत्र से पहले सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और विपक्षी भरतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों की सर्वदलीय बैठक में रिपोर्ट पेश करने का निर्णय लिया गया।

सात जुलाई की बैठक के दौरान आठ जुलाई के आगे सत्र बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। सोमवार की बैठक में यह भी फैसला किया गया कि भाजपा के कुछ विधायकों की सुरक्षा में तैनात अर्द्धसैनिक बलों को विधानसभा परिसर में घुसने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां