लाइव न्यूज़ :

सैनिक के शव के अवशेष गाजियाबाद स्थित उसके घर भेजे गए

By भाषा | Updated: September 27, 2021 20:24 IST

Open in App

उत्तरकाशी, 27 सितंबर सतोपंथ चोटी के पास हाल में बर्फ में पड़े मिले एक शव के अवशेष 16 साल पहले पर्वतारोहण के दौरान लापता हुए सेना के जवान अनीश त्यागी के होने के मजबूत संकेतों के बीच सोमवार को इन्हें सैन्य सम्मान के साथ उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मोदीनगर स्थित उनके पैतृक गांव भेज दिया गया।

घर भेजने के लिए राष्ट्रीय ध्वज में लिपटे अवशेषों को संदूक में रखे जाने से पहले जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में गार्ड ऑफ ऑर्नर दिया गया। प्रभारी जिलाधिकारी गौरव कुमार तथा सैन्य अधिकारियों ने जवान के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित किए।

हाल में भारतीय सेना का एक दल स्वर्णिम विजय वर्ष के उपलक्ष्य में 7075 मीटर पर स्थित गंगोत्री घाटी की सबसे ऊंची चोटी सतोपंथ के आरोहण के लिए गया था। इसी दौरान 22 सितंबर को उसे एक पर्वतारोही के शव के अवशेष मिले थे जिन्हें सेना के जवानों ने एकत्रित कर गंगोत्री पहुंचाया और पुलिस को सौंप दिया था।

सेना ने बरामद शव के अवशेषों तथा उस पर सेना के कपड़ों को देखते हुए उसके वर्ष 2005 में सतोपंथ आरोहण के दौरान हिमस्खलन में लापता हुए नायक अनीश त्यागी के होने की संभावना जताई थी।

हालांकि, पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम भी कराया है और उसका डीएनए नमूना भी लिया है ।

लेफ्टिनेंट कर्नल हर्षदीप गहलोत ने बताया कि वर्ष 2005 की घटना की परिस्थितियों व शव के मिलने के स्थान के आधार पर उसके सैनिक अनीश त्यागी होने की संभावना व्य​क्त की गयी है।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2005 के दल के सदस्यों से भी इसे लेकर बातचीत की गई है जबकि सैनिक के परिजनों से भी रविवार को इस संबंध में बात हुई।

इस बीच, पुलिस अधीक्षक मणिकांत मिश्र ने कहा कि जब तक डीएनए जांच नही होती, वह इसकी पुष्टि नहीं कर सकते।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारत अधिक खबरें

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया