लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब में मुस्लिम समझ के दफन कर दिए गए हिंदू व्यक्ति के अवशेष भारत लाए गए: केंद्र ने उच्च न्यायालय को बताया

By भाषा | Updated: May 12, 2021 13:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई केंद्र सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बुधवार को सूचित किया कि सऊदी अरब में जिस हिंदू शख्स को मुस्लिम रीति रिवाज के तहत दफन किया गया था, उसके अवशेष भारत वापस लाए गए हैं और परिवार को सौंपे जाने की प्रक्रिया में हैं।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह को केंद्र सरकार के स्थायी अधिवक्ता रिपुदमन भारद्वाज ने बताया कि शव के अवशेष बुधवार सुबह भारत पहुंच गए हैं और उत्तर प्रदेश के उन्नाव में रहने वाले परिवार के सुपुर्द करने के लिए उन्हें भेज दिया गया है।

अदालत ने कहा कि यह बड़ी राहत है कि परिवार को शव के अवशेष मिल गए हैं ताकि वह हिंदू रीति रिवाज के तहत उनका अंतिम संस्कार कर सकें।

अदालत ने सऊदी अरब के अधिकारियों के प्रति आभार जताया और विदेश मंत्रालय में काउंसलर, पासपोर्ट और वीज़ा (सीपीवी) प्रभाग के निदेशक विष्णु कुमार शर्मा के प्रयासों की सराहना की।

शर्मा ने अदालत को यह भी बताया कि मृतक संजीव कुमार के नियोक्ता द्वारा भेजा गया पैसा सात मई को परिवार को मिल गया।

अदालत ने संजीव कुमार की विधवा की याचिका का निपटारा कर दिया है।

उनकी पत्नी अंजू शर्मा ने अपनी याचिका में कहा था कि उनके निधन की खबर मिलने पर परिवार ने अधिकारियों से उनके शव को वापस आने की गुजारिश की थी।

कुमार (51) की 24 जनवरी को दिल का दौरा पड़ने से सऊदी अरब में मौत हो गई थी और वह वहां पर काम करते थे और बाद में 18 फरवरी को परिवार को बताया गया कि उनके शव को वहीं दफन कर दिया गया है।

याचिका के मुताबिक, भारतीय महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि यह जेद्दाह में भारतीय महावाणिज्य दूतावास के आधिकारिक अनुवादक की गलती की वजह से हुआ जिसने गलती से मृत्यु प्रमाण पत्र पर कुमार धर्म ‘मुस्लिम’ उल्लेखित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस