लाइव न्यूज़ :

सऊदी अरब में मुस्लिम समझ के दफन कर दिए गए हिंदू व्यक्ति के अवशेष भारत लाए गए: केंद्र ने उच्च न्यायालय को बताया

By भाषा | Updated: May 12, 2021 14:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 मई केंद्र सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय को बुधवार को सूचित किया कि सऊदी अरब में जिस हिंदू शख्स को मुस्लिम रीति रिवाज के तहत दफन किया गया था, उसके अवशेष भारत वापस लाए गए हैं और परिवार के पास भेजा जा रहा है।

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह को केंद्र सरकार के स्थायी अधिवक्ता रिपुदमन भारद्वाज ने बताया कि शव के अवशेष बुधवार सुबह भारत पहुंच गए हैं और उन्हें हिमाचल प्रदेश के उना जिले में रहने वाले परिवार के सुपुर्द करने के लिए भेज दिया गया है।

अदालत ने कहा कि यह बड़ी राहत है कि परिवार को शव के अवशेष मिल गए हैं ताकि वह हिंदू रीति रिवाज के तहत उनका अंतिम संस्कार कर सकें।

अदालत ने सऊदी अरब के अधिकारियों के प्रति आभार जताया और विदेश मंत्रालय में काउंसलर, पासपोर्ट और वीज़ा (सीपीवी) प्रभाग के निदेशक विष्णु कुमार शर्मा के प्रयासों की सराहना की।

शर्मा ने अदालत को यह भी बताया कि मृतक संजीव कुमार के नियोक्ता द्वारा भेजा गया पैसा सात मई को परिवार को मिल गया।

अदालत ने संजीव कुमार की विधवा की याचिका का निपटारा कर दिया है।

उनकी पत्नी अंजू शर्मा ने अपनी याचिका में कहा था कि उनके निधन की खबर मिलने पर परिवार ने अधिकारियों से उनके शव को वापस आने की गुजारिश की थी।

कुमार (51) की 24 जनवरी को दिल का दौरा पड़ने से सऊदी अरब में मौत हो गई थी और वह वहां पर काम करते थे और बाद में 18 फरवरी को परिवार को बताया गया कि उनके शव को वहीं दफन कर दिया गया है।

याचिका के मुताबिक, भारतीय महावाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने बताया कि यह जेद्दाह में भारतीय महावाणिज्य दूतावास के आधिकारिक अनुवादक की गलती की वजह से हुआ जिसने गलती से मृत्यु प्रमाण पत्र पर कुमार धर्म ‘मुस्लिम’ उल्लेखित कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग