लाइव न्यूज़ :

भारत में कोविड-19 से ठीक होने की दर 96 प्रतिशत के पार हुई

By भाषा | Updated: December 31, 2020 16:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 31 दिसंबर भारत ने कोविड-19 के खिलाफ जंग में एक और महत्‍वपूर्ण उपलब्धि हासिल कर ली है। मरीजों के ठीक होने की दर राष्‍ट्रीय स्‍तर पर 96 प्रतिशत को पार कर गई , जो विश्‍व में किसी भी देश द्वारा प्राप्‍त सबसे अधिक स्वस्थ होने की दर में से एक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को इस बारे में बताया।

मंत्रालय ने बताया , ‘‘ ठीक हुए कुल मरीजों की संख्‍या 98.6 लाख (98,60,280) को पार कर गई है , जो विश्‍व में सर्वाधिक है। उपचाराधीन मामलों और ठीक हो रहे मरीजों के मामलों में अंतर बढ़ता जा रहा है और यह 96,02,624 हो गया है। ’’

उपचाराधीन मामलों की संख्‍या में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है और वह घटकर 2.57 लाख हो गई है। देश में संक्रमितों के कुल मामले 2,57,656 हैं , जो कुल मामलों का सिर्फ 2.51 प्रतिशत हैं।

मंत्रालय ने कहा , ‘‘ बड़ी संख्‍या में कोविड -19 मरीजों के प्रतिदिन ठीक होने के कारण मृत्‍युदर में भी पर्याप्‍त गिरावट आ रही है और भारत में उपचाराधीन मामलों के दर्ज होने में भी गिरावट आ रही है। ’’

पिछले 24 घंटों में देशभर में 21,822 नए मामलों की पुष्टि हुई है और 26,139 मरीज ठीक हुए हैं। इससे उपचाराधीन मामलों की संख्‍या में 4,616 की गिरावट आई है।

नए ठीक हुए मरीजों के 77.99 प्रतिशत मामले 10 राज्‍यों / केन्‍द्र शासित प्रदेशों से हैं।

केरल में एक दिन में सर्वाधिक 5,707 मरीज ठीक हुए , वहीं महाराष्‍ट्र में 4,913 और छत्‍तीसगढ़ में 1,588 मरीज ठीक हुए हैं।

मंत्रालय ने कहा कि नए मामलों में से 79.87 प्रतिशत मामले 10 राज्‍यों और केन्‍द्र शासित प्रदेशों से हैं।

केरल में सबसे अधिक 6,268 नए मामले आए हैं। इसके बाद महाराष्‍ट्र में 3,537 नए मामले आए हैं।

पिछले 24 घंटों में 299 लोगों ने संक्रमण से दम तोड़ा। इनमें से 80.60 प्रतिशत लोगों की मौत 10 राज्‍यों / केन्‍द्र शासित प्रदेशों में हुई है।

महाराष्‍ट्र में एक दिन में सबसे ज्‍यादा 90 लोगों की मौत हुई हैं। केरल और पश्चिम बंगाल दोनों जगह एक दिन में 28 लोगों की जान गई है।

मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार भारत में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 21,822  नए मामले आने के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,02,66,674 हो गई है और एक दिन में संक्रमण से 299 लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,48,738  हो गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू