लाइव न्यूज़ :

असली नेता जानता है कि कब प्रदर्शन करना है : उद्धव ठाकरे

By भाषा | Updated: June 26, 2021 19:17 IST

Open in App

मुंबई, 26 जून भाजपा के प्रदेश नेतृत्व पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को कहा कि “असली नेता” की पहचान यह है कि उसे पता होता है कि प्रदर्शन करने के लिये सही वक्त क्या है और कब बातचीत बेहतर विकल्प है।

मुख्यमंत्री पूर्ववर्ती कोल्हापुर रियासत के सुधारवादी शासक छत्रपति शाहू महाराज की जयंती के अवसर पर आयोजित एक डिजिटल कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। ठाकरे ने कहा कि उच्चतम न्यायालय द्वारा रद्द मराठा आरक्षण को लागू करने में कानूनी अड़चने हैं और उनका कानूनी समाधान तलाशने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान सड़कों पर प्रदर्शन करने से बचा जाना चाहिए और “कब विरोध प्रदर्शन करना है और कब संवाद करना है इस पर उचित फैसला करना एक असली नेता की पहचान है।”

उन्होंने कहा, “एक सच्चा नेता वह है जो रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य के मामले में समुदाय की रक्षा करे। शक्ति प्रदर्शन के जरिये वायरस का प्रसार सही नहीं है। कानूनी तौर पर मामले के लिये हम जो कुछ भी कर सकते हैं कर रहे हैं। एक पुनर्विचार याचिका दायर की गई है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “सही और न्यायोचित मांग के लिये सड़कों पर उतरना शिवसेना के खून में है। लेकिन हम जानते हैं कि जब किसी मुद्दे पर एकराय और सहमति हो तब प्रदर्शन रोक देना चाहिए और संवाद को उसकी जगह लेनी चाहिए।”

उन्होंने कहा, “कुछ लोग अब भी विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं और उनके बारे में बात न करना ही बेहतर होगा।” मराठा आरक्षण के मुद्दे पर अपना प्रदर्शन टालने और सरकार से बातचीत के लिये सहमति जताने पर मुख्यमंत्री ने भाजपा के राज्यसभा सदस्य संभाजीराजे छत्रपति की प्रशंसा की।

भाजपा शिक्षा और सरकारी नौकरियों में मराठा आरक्षण तथा ओबीसी को राजनीतिक आरक्षण के मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश कर रही है। शनिवार को पार्टी ने स्थानीय निकायों में ओबीसी आरक्षण बहाल किये जाने को लेकर प्रदेश भर में ‘चक्का जाम’ किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं