लाइव न्यूज़ :

कोविन पोर्टल पर पंजीकरण एवं लगाई गई खुराकों का अनुपात 6.5 : 1 है : सरकारी समिति के अध्यक्ष

By भाषा | Updated: May 29, 2021 22:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 मई कोविन वेबसाइट पर टीकाकरण के लिए पंजीकरण और टीका लगाए जाने का अनुपात पिछले सप्ताह जहां 11:1 था, वह सुधरकर अब 6.5 : 1 हो गया है। कोविड-19 से मुकाबले के लिए प्रौद्योगिकी एवं डाटा प्रबंधन पर शक्ति प्राप्त समूह के अध्यक्ष डॉ. आर. एस. शर्मा ने कही।

उन्होंने कहा कि कुल 24.4 करोड़ पंजीकरण और 16.7 करोड़ लोगों को कम से कम एक खुराक लग जाने से अनुपात में सुधार आया है। उन्होंने कहा कि समय के साथ अनुपात में सुधार आएगा क्योंकि टीके की बड़े पैमाने पर आपूर्ति हो रही है।

टीकाकरण के समय की अनुपलब्धता के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि 28 अप्रैल को 18 से 44 वर्ष तक के लोगों के लिए पंजीकरण शुरू होने के बाद यह समस्या आनी शुरू हुई।

उनके हवाले से एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘लोगों को आश्चर्य होगा कि इस उम्र वर्ग में मांग-आपूर्ति के बीच अंतर को कितनी जल्दी पाटा गया। पंजीकरण और लगाए गए टीके का अनुपात 6.5 : 1 है जो एक सप्ताह पहले 11:1 था।’’

137 करोड़ की आबादी में 16.7 करोड़ लोगों को कम से कम टीके की एक खुराक दे दी गई है, यानी प्रत्येक आठ में से एक भारतीय को टीका लग चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर