लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में संक्रमण की दर और इस्तेमाल हो रहे ऑक्सीजन बेड का प्रतिशत सर्वाधिक

By भाषा | Updated: June 11, 2021 17:44 IST

Open in App

मुंबई,11 जून महाराष्ट्र के स्वास्थ्य विभाग ने राज्य की साप्ताहिक संक्रमण दर और प्रशासनिक इकाइयों में इस्तेमाल हो रहे ऑक्सीजन बेड के बारे में शुक्रवार को आंकड़े जारी किए और स्थानीय प्रशासन को उन इलाकों में पाबंदियों के स्तर के बारे में निर्णय लेने को कहा।

आंकड़ो के अनुसार राज्य के कोल्हापुर में संक्रमण की दर 15.85 प्रतिशत है और यहां ऑक्सीजन बेड के भरे होने का प्रतिशत 67.41 है। राज्य में दोनों ही मामलों में यह प्रतिशत सर्वाधिक है।

गोंदिया में संक्रमण दर सबसे कम 0.83 प्रतिशत ,वहीं वर्धा में उपयोग में लाए जा रहे ऑक्सीजन बेड का प्रतिशत सबसे कम 1.57 है।

गौरतलब है कि चार जून को राज्य सरकार ने संक्रमण दर और उपयोग में लाए जा रहे ऑक्सीजन बेड के आधार पर विभिन्न प्रशासनिक इकाइयों में पांच चरण की पाबंदियां अधिसूचित की थी। नए नियमों के तहत स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक बृहस्पतिवार को संक्रमण दर और प्रत्येक जिले के लिए रखे गए ऑक्सीजन बेड के प्रतिशत के बारे में जानकारी देगा।

आंकड़ो के अनुसार दस जून तक राज्य भर में 20,697 ऑक्सीजन बेड इस्तेमाल हो रहे थे। राज्य का साप्ताहिक संक्रमण दर 5.81 प्रतिशत है, वहीं राज्य में इस्तेमाल हो रहे ऑक्सीतन बेड का प्रतिशत 16.94 है। इस संख्या के आधार पर जिला प्रशासन 14 जून से कई चरण की पाबंदियां लगाएगा। मुंबई में संक्रमण दर 4.40 और 27.12 प्रतिशत ऑक्सीजन बेड का इस्तेमाल हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos