लाइव न्यूज़ :

देश में 14 दिन पहले कोरोना के मामले दोगुना होने की दर 6.2 दिन थी, जो पिछले 3 दिनों से 9.7 दिन हो गई है: स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन

By अनुराग आनंद | Updated: April 19, 2020 14:16 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि अब पिछले 3 दिनों में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या दुगुना होने का रफ्तार 9.7 दिन हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि पिछले कुछ दिनों में हमारे आंकड़ों का विश्लेषण संतोषजनक रहा है।राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल दिल्ली में भर्ती 177 में से करीब 95 मरीजों को आज शाम तक छुट्टी दे दी जाएगी।

नई दिल्ली: देश में कोरोना के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। लेकिन, एक अच्छी खबर यह है कि पहले के तुलना में संक्रमण के मामले में थोड़ी कमी आई है। नरेंद्र मोदी सरकार में स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने आज कोरोना से देश के सर्वाधिक प्रभावित राज्य दिल्ली के कई अस्पतालों का दौरा किया। 

इसके बाद उन्होंने कहा कि देश में 14 दिन पहले कोरोना संक्रमण के मामले दोगुना होने की दर 6.2 दिन थी। इसका अर्थ हुआ कि आज से 2 सप्ताह पहले कोरोना के मामले महज 6.2 दिन में दोगुना हो रहा था। इसके बाद मामले में थोड़ी कमी आई और एक सप्ताह पहले पता चला कि देश में कोरोना का मामला 7.2 दिन में दुगुना हो रहा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने रविवार को कहा कि अब पिछले 3 दिनों में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या दुगुना होने का रफ्तार 9.7 दिन हो गए हैं। यह एक अच्छा संकेत है।

इसके साथ ही केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल दिल्ली का दौरा करते समय बताया कि इस अस्पताल में भर्ती 177 में से करीब 95 मरीजों को आज शाम तक छुट्टी दे दी जाएगी। पिछले कुछ दिनों में हमारे आंकड़ों का विश्लेषण संतोषजनक रहा है। डेटा में रोज सुधार हो रहा है। 

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियादिल्लीहर्षवर्धन
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां