लाइव न्यूज़ :

सवाल यह है कि यह घटना सुविचारित तो नहीं थी: शेखावत ने ममता पर ‘हमले’ को लेकर कहा

By भाषा | Updated: March 13, 2021 20:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 मार्च केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने शनिवार को उस घटना पर संदेह व्यक्त किया जिसमें चुनाव प्रचार के दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री घायल हो गई थीं। उन्होंने जानना चाहा कि क्या यह घटना सुविचारित तो नहीं थी।

बनर्जी बुधवार की शाम नंदीग्राम विधानसभा सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान अज्ञात लोगों द्वारा कथित तौर पर धक्का दिये जाने के बाद घायल हो गई थीं।

हालांकि, इस घटना के बारे में चुनाव आयोग को पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा भेजी एक रिपोर्ट में बनर्जी के इस आरोप का कोई उल्लेख नहीं था कि चार से पांच लोगों ने उन पर हमला किया था।

शेखावत ने शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल चुनाव में ‘‘भाजपा की सुनामी’’ आयेगी। उन्होंने दावा किया कि भाजपा राज्य में तेजी से आगे बढ़ रही है।

चुनाव परिणामों पर बनर्जी के घायल होने से पड़ने वाले प्रभाव के बारे में उन्होंने किसी का नाम लिये बगैर कहा, ‘‘सवाल यह है कि क्या यह घटना सुविचारित तो नहीं थी। वही सवाल है जब दिल्ली में एक थप्पड़ की गूंज सुनाई दी थी ... क्योंकि दोनों के पटकथा लेखक एक ही हैं।’’

तृणमूल कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की थी और दावा किया था कि बनर्जी पर हमला एक ‘‘साजिश’’ है जबकि भाजपा ने मांग की थी कि इस कथित घटना के वीडियो फुटेज को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

डाक्टरों ने बनर्जी की हालत में ‘‘संतोषजनक’’ सुधार होने के बाद उन्हें शुक्रवार को कोलकाता में सरकारी एसएसकेएम अस्पताल से छुट्टी दे दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे