क्वाड तेजी से और बेहद प्रभावी रूप से उभरा है: ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री

By भाषा | Updated: September 10, 2021 21:45 IST2021-09-10T21:45:35+5:302021-09-10T21:45:35+5:30

The Quad has grown rapidly and very effectively: Australia's Foreign Minister | क्वाड तेजी से और बेहद प्रभावी रूप से उभरा है: ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री

क्वाड तेजी से और बेहद प्रभावी रूप से उभरा है: ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री

नयी दिल्ली, 10 सितंबर ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री मारिस पायने ने शुक्रवार को कहा कि क्वाड ''तेजी से'' और बहुत ''प्रभावी रूप से'' उभरा है और ऑस्ट्रेलिया इस क्षेत्र में एक मजबूत नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए भारत की सराहना करता है।

ऑब्जर्वर रिसर्च फाउंडेशन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पायने ने हिंद-प्रशांत के समक्ष ''महत्वपूर्ण चुनौतियों'' के बारे में बात की और कहा कि ऑस्ट्रेलिया एक ऐसा क्षेत्र चाहता है जहां बड़े और छोटे देशों के अधिकारों का सम्मान किया जाए तथा कोई भी ''एकल प्रभावशाली शक्ति'' दूसरों के लिए परिणाम तय नहीं करे।

उनकी इस टिप्पणी को परोक्ष रूप से चीन के संदर्भ में देखा गया।

पायने ने कहा, '' हम इस क्षेत्र में एक मजबूत नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए भारत की सराहना करते हैं।''

भारत और ऑस्ट्रेलिया के विदेश और रक्षा मंत्रियों के बीच होने वाली पहली 'टू-प्लस-टू' वार्ता के लिए ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री मारिस पायने और रक्षा मंत्री डटन शुक्रवार को यहां पहुंचे।

पायने ने कहा, '' भारत की आजादी के बाद से ही ऑस्ट्रेलिया ने गांधी, नेहरू, पटेल और आंबेडकर द्वारा शुरू की गई साहसिक राष्ट्र-निर्माण परियोजना की प्रशंसा की है जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक उनके उत्तराधिकारियों द्वारा जारी रखा गया है।''

उल्लेखनीय है कि भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया और जापान क्वाड गठबंधन का हिस्सा हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: The Quad has grown rapidly and very effectively: Australia's Foreign Minister

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे