लाइव न्यूज़ :

जनता सबक सिखाएगी केंद्र सरकार को : गहलोत

By भाषा | Updated: December 3, 2021 13:36 IST

Open in App

जयपुर, तीन दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर जन समस्याओं की ओर ध्यान नहीं देने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कहा कि जनता उन्हें सबक सिखाएगी।

महंगाई के मुद्दे को लेकर कांग्रेस को दिल्ली में रैली की अनुमति नहीं मिलने पर गहलोत ने कहा, ‘‘केंद्र सरकार तो देशवासियों की सुन नहीं रही, चाहे महंगाई हो, आम आदमी हो या किसान, उन्हें किसी की कोई परवाह नहीं है।’’

गहलोत ने कहा, ‘‘वे (केंद्र सरकार) तो घमंड में हैं। लेकिन जनता आने वाले वक्त में उन्हें सबक सिखाएगी। रैली को दिल्ली में आयोजित करने की मंजूरी नहीं देना दुर्भाग्यपूर्ण है। महंगाई पूरे देश में मुद्दा बना हुआ है। लेकिन इस मुद्दे पर रैली की मंजूरी नहीं दी गई।’’

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ 12 दिसंबर को ‘महंगाई हटाओ रैली’ का आह्वान किया है। लेकिन दिल्ली में रैली के आयोजन की मंजूरी नहीं मिलने से अब यह रैली जयपुर में होगी। रैली की तैयारियों के लिए कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल व प्रदेश प्रभारी अजय माकन शुक्रवार को जयपुर पहुंचे, जिन्होंने मुख्यमंत्री गहलोत के साथ प्रस्तावित रैली स्थल का दौरा किया।

गहलोत ने आयोजन स्थल के तौर पर जयपुर को चुनने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी का धन्यवाद करते हुए कहा कि पूरे राज्य व देश भर से इस रैली में लोग आएंगे और यह सफल रहेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह