लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: सरकार का 10 दिनों में कर्ज माफी का वादा, पंजाब-महाराष्ट्र मॉडल का फार्मूला समझने दो अफसर भेजे गए

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: December 16, 2018 11:48 IST

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने बीजेपी के एक लंबे समय का सत्ता को अपने हाथों में ले लिया है। ऐसे में पार्टी जल्द से जल्दा जनता से किए वादों को भी पूरा करना चाहती है।

Open in App

मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने बीजेपी के एक लंबे समय का सत्ता को अपने हाथों में ले लिया है। ऐसे में पार्टी जल्द से जल्दा जनता से किए वादों को भी पूरा करना चाहती है। यही कारण है कि यहां सरकार बनने के दस दिन के भीतर किसानों की कर्ज माफी करने के लिए पंजाब और महाराष्ट्र मॉडल के साथ तेलंगाना, कर्नाटक राज्यों द्वारा किए गए प्रयासों का अध्ययन शुरू कर दिया है।

इतना ही नहीं अपेक्स बैंक के एमडी आरके शर्मा से भी कहा गया है कि वे सहकारी बैंकों व सोसायटी से कर्ज की राशि से जुड़े तमाम आंकड़े एकत्रित कर लें। कमलनाथ के शपथ लेने के साथ ही प्रारूप उनके सामने रखा जा सकता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कर्जमाफी को लेकर नया फार्मूला भी बनाया है।

शनिवार को मुख्य सचिव बीपी सिंह ने कर्ज माफी को लेकर कृषि व सहकारी अफसरों के साथ चर्चा करेंगे। रविवार को कमलनाथ भी तैयारी की जानकारी ले सकते हैं। वह 10 शपथ के 10 दिन में ही किसानों के कर्जमाफी के वादे को पूरा करना चाहते हैं।  

इन दो अफसर गए पंजाब और महाराष्ट्र

खबरों की मानें तो पंजाब और महाराष्ट्र मॉडल का अध्ययन करने के लिए मंडी बोर्ड के प्रबंध संचालक फैज अहमद किदवई चंडीगढ़ और एडीशनल डायरेक्टर बीएम सहारे महाराष्ट्र गए हैं। ये यहां की कैटेगरी को समझतक कर्जमाफी के तरीके को राज्य के लिए समझेंगे। ताकि एमपी के लिए इसको प्रयोगितग किया जा सके। सरकार के गठन के तुरंत बाद दस दिन के भीतर कर्ज माफी के आदेश जारी होंगे। बताया जा रहा है कि कांग्रेस की नई सरकार को कर्जमाफी के लिए कम से कम 18 से 20 हजार करोड़ रुपए की जरूरत होगी। 

टॅग्स :कमलनाथमध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया