लाइव न्यूज़ :

जलवायु वित्त और कम लागत वाली प्रौद्योगिकी हस्तांतरण का वादा बिना देरी पूरा किया जाना चाहिए: भारत

By भाषा | Updated: September 18, 2021 00:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर भारत ने शुक्रवार को कहा कि विकसित देशों से विकासशील देशों को कम लागत वाली प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण तथा जलवायु वित्त के वादों को बिना किसी देरी के पूरा किया जाना चाहिए।

भारत ने इस बात पर जोर दिया कि जलवायु परिवर्तन का मुकाबला करना एक साझा वैश्विक चुनौती है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन द्वारा ऊर्जा और जलवायु विषय पर ऑनलाइन आयोजित मेजर इकोनॉमीज फोरम (एमईएफ) में केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से मुकाबला करने के समान ही विकास का मुद्दा भी महत्वपूर्ण है और कोई भी पीछे नहीं छूटना चाहिए।

भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए मंत्री ने कहा कि जलवायु परिवर्तन से मुकाबला करना साझा वैश्विक चुनौती है और हमारी प्रतिक्रिया भी समानता के मौलिक सिद्धांतों और संबंधित क्षमताओं पर आधारित होनी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू