लाइव न्यूज़ :

केदारनाथ के लिए हेली सेवा की बुकिंग करा चुके श्रद्धालुओं को धन वापसी की प्रक्रिया शुरू

By भाषा | Updated: May 11, 2021 16:13 IST

Open in App

देहरादून, 11 मई कोविड-19 की बिगड़ती स्थिति के कारण इस वर्ष स्थगित कर दी गई चारधाम यात्रा के बाद अब उत्तराखंड सरकार ने केदारनाथ मंदिर आने के लिए हेलीकॉप्टर सेवा की अग्रिम बुकिंग करा चुके श्रद्धालुओं को धन लौटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है ।

राज्य सरकार के उपक्रम गढ़वाल मंडल विकास निगम (जीएमवीएन) के प्रबंध निदेशक डॉ आशीष चौहान ने इस संबंध में संबंधित बैंक को पत्र लिखकर केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा का अग्रिम भुगतान कर चुके श्रद्धालुओं को धन लौटाने को कहा है।

रूद्रप्रयाग जिले में उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित भगवान शिव के धाम केदारनाथ के कपाट 17 मई को खुल रहे हैं जिसके लिए निगम की वेबसाइट के माध्यम से दो अप्रैल से हेलीकॉप्टर सेवा के टिकटों की अग्रिम बुकिंग शुरू कर दी गई थी ।

पत्र में बैंक से कहा गया है कि कोविड-19 के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री (तीरथ सिंह रावत) ने इस वर्ष चारधाम यात्रा को स्थगित कर दिया है और इस कारण केदारनाथ के दर्शनार्थ यात्रियों द्वारा हेली सेवा की अग्रिम बुकिंग को निरस्त कर 200 रुपये प्रति यात्री की ‘प्रोसेसिंग फीस’ को छोड़कर संपूर्ण राशि यात्रियों को लौटा दी जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे