लाइव न्यूज़ :

भारत-पाकिस्तान में मेल-मिलाप की प्रक्रिया कश्मीर से शुरू होनी चाहिए : महबूबा मुफ्ती

By भाषा | Updated: March 21, 2021 01:13 IST

Open in App

श्रीनगर, 20 मार्च पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को कहा कि भारत एवं पाकिस्तान के नेतृत्व को यह समझना चाहिए कि उपमहाद्वीप में शांति का रास्ता घाटी से होकर जाता है।

उन्होंने कहा कि दोनों पड़ोसियों के बीच होने वाले किसी भी मेल-मिलाप की प्रक्रिया में कश्मीर एवं कश्मीरियों को आगे रखा जाना चाहिए।

मुफ्ती की यह टिप्पणी पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के बयान के बाद आई है।

बाजवा ने बृहस्पतिवार को कहा था कि दोनों देशों को ‘अतीत को भूलकर आगे बढ़ना चाहिए।’’ उन्होंने कहा था कि दोनों पड़ोसियों के बीच शांति से दक्षिण एवं मध्य एशिया क्षेत्र में क्षमताओं के दोहन में मदद मिलेगी।

कुलगाम में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुफ्ती ने कहा कि दोनों देशों के बीच रिश्तों की कोई भी पहल लंबे समय से लंबित जम्मू-कश्मीर के लोगों की मांगों को पूरी करने में सहायक होगी।

पीडीपी ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख के बयान को सकारात्मक बताया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार 'भूत बंगला' की शूटिंग के दौरान अपना खो बैठे बैलेंस, गिरे और हो गए घायल | WATCH

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले