लाइव न्यूज़ :

एएसयू औषधि निर्माताओं को लाइसेंस देने की प्रक्रिया कागज रहित, पारदर्शी बनायी : आयुष मंत्रालय

By भाषा | Updated: October 8, 2021 17:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर आयुष मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि आयुर्वेद, सिद्ध और यूनानी (एएसयू) औषधियां बनाने के लिए लाइसेंस देने की प्रक्रिया, आवेदन प्रणाली को ऑनलाइन बनाकर त्वरित, कागज रहित और अधिक पारदर्शी बना दी गयी है।

उसने एक बयान में कहा कि दवा निर्माताओं को अब लाइसेंसिंग प्राधिकरण के कार्यालय में मौजूद रहने की समस्या से मुक्ति मिल जाएगी और वे ऑनलाइन लाइसेंस के लिए आवेदन दे सकते हैं।

आयुष मंत्रालय ने एक गजट आदेश पारित करते हुए औषधि (चौथा संशोधन), नियम 2021 का एक अक्टूबर 2021 से क्रियान्वयन अधिसूचित किया है।

बयान में कहा गया है कि एएसयू औषधियों के लिए एक बार पंजीकरण शुल्क लगेगा, उत्पाद का लाइसेंस जीवनभर के लिए वैध रहेगा और उसके लिए हर साल स्वत: अनुपालन घोषणापत्र ऑनलाइन भरना होगा वरना लाइसेंस निलंबित या रद्द हो जाएगा। इसमें कहा गया है कि अधिसूचना से पहले इसकी पांच साल की अवधि के लिए वैधता थी।

इसमें कहा गया है कि आवेदकों को अपना लाइसेंस जारी रखने के लिए प्रत्येक पांच वर्षों में उत्कृष्ट उत्पादन कार्य प्रणाली (जीएमपी) प्रमाणपत्र लेना होगा। एएसयू औषधि की उत्पादन इकाई का प्रत्येक पांच साल में औचक निरीक्षण किया जाएगा।

बयान में कहा गया है कि चूंकि लाइसेंस की वैधता बढ़ा दी गयी है तो लाइसेंस शुल्क भी किसी भी जेनरिक एएसयू औषधि के लिए 1,000 रुपये से बढ़ाकर 2,000 रुपये और 10 ट्रेडमार्क युक्त एएसयू औषधि के लिए बढ़ाकर 3,000 रुपये तक दिया गया है। मंत्रालय ने लाइसेंस देने में अधिकतम समय तीन महीने से घटाकर दो महीने कर दिया है। गजट अधिसूचना की तारीख से छह महीनों के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होने तक एक साथ चलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे