लाइव न्यूज़ :

अलीगढ़ शराब कांड के प्रमुख आरोपियों पर रासुका और गैंगस्टर लगाने की प्रक्रिया शुरू

By भाषा | Updated: June 7, 2021 17:23 IST

Open in App

अलीगढ़ (उप्र), सात जून अलीगढ़ पुलिस ने जहरीली शराब से बड़ी संख्या में हुई मौतों के मामले में पांच प्रमुख आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) तथा गैंगस्टर कानून के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी ने सोमवार को बताया कि मामले के मुख्य आरोपी ऋषि शर्मा समेत पांच प्रमुख आरोपियों के खिलाफ रासुका तथा गैंगस्टर कानून के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक रविवार को अलीगढ़-बुलंदशहर की सीमा पर गिरफ्तार किए गए ऋषि शर्मा से पूछताछ शुरू कर दी गई है और ऐसी उम्मीद है कि जल्द ही शराब माफिया का पूरा नेटवर्क सामने आ जाएगा।

ऋषि शर्मा भाजपा का सदस्य था। उसकी गिरफ्तारी के बाद उसे पार्टी से निकाल दिया गया है।

भाजपा द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक पार्टी जिलाध्यक्ष ऋषि पाल सिंह ने शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक ऋषि हापुड़ जिले के नजदीक गढ़मुक्तेश्वर इलाके में स्थित एक आश्रम में साधु के वेश में छिपा हुआ था। पुलिस को एक वीडियो फुटेज के जरिए उसके ठिकाने के बारे में मालूम हुआ था। पुलिस ने पिछले हफ्ते हिमाचल प्रदेश तथा कुछ अन्य राज्यों में शर्मा के साथियों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की थी।

बाद में, पुलिस को पता चला कि ऋषि शर्मा गढ़मुक्तेश्वर आश्रम में छिपा हुआ है। पुलिस के वहां पहुंचने से पहले ही वह भाग चुका था। मगर कुछ मुखबिरों की मदद से अलीगढ़-बुलंदशहर की सीमा पर रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

गौरतलब है कि अलीगढ़ के टप्पल और अकराबाद थाना क्षेत्र में गत 28 मई से शुरू हुआ जहरीली शराब पीने से मौतों का सिलसिला कई दिनों तक जारी रहा। प्रशासन ने इसमें अब तक 35 लोगों की मृत्यु की पुष्टि की है। इसके अलावा गत दो जून को जवां थाना क्षेत्र में भी नहर में फेंकी गई शराब पीने से 10 ईंट भट्ठा मजदूरों की मौत हो गई थी। इस तरह जिले में जहरीली शराब से हुई मौतों का आधिकारिक आंकड़ा 45 हो गया है।

हालांकि, संदिग्ध रूप से जहरीली शराब पीने के कारण मरे 98 लोगों का अब तक पोस्टमॉर्टम कराया जा चुका है। प्रशासन का मानना है कि 35 लोगों के अतिरिक्त जिन लोगों का भी पोस्टमॉर्टम हुआ है, उनकी विसरा रिपोर्ट आने के बाद ही माना जाएगा कि उनकी मृत्यु जहरीली शराब पीने से हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू