लाइव न्यूज़ :

यात्री ट्रेन संचालन में सार्वजनिक-निजी भागीदारी के लिए बोलियां लगाने की प्रक्रिया शुरू हुईं :रेलवे

By भाषा | Updated: July 24, 2021 00:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 जुलाई रेलवे ने कहा है कि यात्री ट्रेन संचालन परियोजना में सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के लिए बोली लगाने की प्रक्रिया शुक्रवार को शुरू हो गई, जिसमें सार्वजनिक और निजी, दोनों क्षेत्रों की कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है।

रेलवे के एक बयान में कहा गया, ‘‘विस्तृत अभ्यास और उद्योगपियों के साथ कई दौर की चर्चा के बाद, यात्री ट्रेन संचालन परियोजना में पीपीपी के लिए बोलियां 23 जुलाई, 2021 को शुरू की गई हैं। सार्वजनिक निजी भागीदारी (पीपीपी) के माध्यम से भारत में विश्व स्तरीय ट्रेनें चलाने का यह एक बिल्कुल नया प्रयास है।’’

रेल मंत्रालय को निजी और सार्वजनिक दोनों क्षेत्रों से लगभग 7200 करोड़ रुपये के निवेश से लगभग 40 आधुनिक रैक के साथ 29 जोड़ी ट्रेनों के संचालन के लिए बोलियां प्राप्त हुई हैं।

इसमें कहा गया है, रेल मंत्रालय तेजी से मूल्यांकन पूरा करेगा और बोलियों पर फैसला करेगा।

शुक्रवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेलवे ने पीपीपी मोड के माध्यम से 12 क्लस्टर से अधिक 151 ट्रेनों (रेक) को शामिल करने के लिए निजी भागीदारी के लिए बोली आमंत्रित की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह