लाइव न्यूज़ :

नए महाविद्यालयों की संबद्धता की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन हुई

By भाषा | Updated: December 23, 2020 14:41 IST

Open in App

लखनऊ, 23 दिसंबर उत्तर प्रदेश सरकार ने नए महाविद्यालयों और पहले से संचालित महाविद्यालयों में नए पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए विश्वविद्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) और संबद्धता लेने की प्रक्रिया को अब पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है।

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और उच्च शिक्षा मंत्री डॉक्टर दिनेश शर्मा ने बुधवार को एक बयान में बताया कि राज्य में नए महाविद्यालयों तथा पूर्व से ही संचालित महाविद्यालयों में नए पाठ्यक्रम शुरू करने के वास्ते विश्वविद्यालय से एनओसी और संबद्धता लेने की प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है। शैक्षिक सत्र 2021-22 से संबद्धता ऑनलाइन ही दी जाएगी।

शर्मा ने बताया कि अभी तक एनओसी तथा संबंधित प्रस्तावों का निस्तारण ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से किया जाता था। प्रक्रिया में अधिक पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से इस नयी प्रक्रिया को लागू किया गया है।

उन्होंने बताया कि महाविद्यालय की जमीन के संबंध में दस्तावेजों के सत्यापन की रिपोर्ट ऑनलाइन ही भेजी जाएगी।

शर्मा ने बताया कि अल्पसंख्यक शिक्षण संस्था की स्थापना के लिए एनओसी प्राप्त करने की प्रक्रिया को भी सरल और पारदर्शी बनाते हुए संबंधित विश्वविद्यालय के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर सभी आवश्यक कागजात सहित आवेदन करने का प्रावधान किया गया है। उसके बाद संबंधित विश्वविद्यालय एनओसी जारी करेगा।

उच्च शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव मोनिका एस.पी. गर्ग ने बुधवार को बताया कि एनओसी तथा संबद्धता प्रस्तावों के ऑनलाइन निस्तारण के लिए समय सारणी तय की गई है। कोविड-19 के मद्देनजर शैक्षिक सत्र 2021-22 के लिए नए पाठ्यक्रमों के वास्ते प्रस्ताव ऑनलाइन जमा करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2020 तथा विश्वविद्यालय द्वारा संबद्धता ऑनलाइन प्रदान करने की अंतिम तारीख 15 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग