लाइव न्यूज़ :

दारोगा की अस्पताल में मौत : परिजन ने किया हंगामा

By भाषा | Updated: April 26, 2021 16:49 IST

Open in App

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), 26 अप्रैल अलीगढ़ के जिला अस्पताल में इलाज के दौरान एक दारोगा की मौत हो जाने पर उनके परिजन ने लापरवाही और ऑक्सीजन की कमी का आरोप लगाते हुए वहां खासा हंगामा किया।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया रविवार रात जिले के दीनदयाल अस्पताल में इलाज के दौरान दारोगा शेरोमन सिंह की मौत हो गई जिसके बाद उनके परिजन ने इलाज में लापरवाही और ऑक्सीजन की कमी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

इस घटना के सिलसिले में दारोगा की चार बेटियों समेत पांच लोगों के खिलाफ चिकित्साकर्मियों पर हमला करने के आरोप में सोमवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

इस घटना के विरोध में अस्पताल के डॉक्टरों तथा अर्धचिकित्साकर्मियों ने हड़ताल शुरू कर दी। वे मुकदमा दर्ज होने के बाद ही काम पर लौटे।

अस्पतालकर्मियों ने इलाज के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही के आरोप से इनकार किया है।

इस बीच, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज समेत ज्यादातर सरकारी तथा निजी अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी की खबरें मिल रही हैं।

एएमयू के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने जिला प्रशासन को ऑक्सीजन की कमी के कारण उत्पन्न गंभीर स्थिति से पहले ही अवगत करा दिया है।

इस बारे में पूछे जाने पर मंडलायुक्त गौरव दयाल ने बताया कि अलीगढ़ मंडल में 20 मैट्रिक टन ऑक्सीजन की मांग है, जिसके सापेक्ष रविवार को सिर्फ 10 मेट्रिक टन ऑक्सीजन ही प्राप्त हुई है।

उन्होंने कहा कि मांग और आपूर्ति के इस अंतर को खत्म करने के लिए भरसक प्रयास किए जा रहे हैं और उम्मीद है कि आज कुछ और मात्रा में ऑक्सीजन प्राप्त हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो