लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाशोत्सव के लिए गठित समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे

By भाषा | Updated: April 7, 2021 14:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात अप्रैल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से सिखों के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर के 400वें ‘प्रकाशोत्सव’ को धूमधाम से मनाने के लिए गठित उच्चस्तरीय समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में बुधवार को यह जानकारी दी। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बैठक में भाग लेंगे।

बयान के मुताबिक बैठक में इस विशेष अवसर को मानने के लिए साल भर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा होगी।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने पिछले साल गुरु तेग बहादुर के जयंती की 400वीं वर्षगांठ को बहुत ही धूमधाम के साथ मनाने का फैसला किया था।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह सहित कई केंद्रीय मंत्री, कई राज्यों के मुख्यमंत्री और देश भर के कई गणमान्य लोग इस समिति के सदस्य हैं।

यह समिति देश और दुनिया में गुरु तेग बहादुर की शिक्षा और उनके विचारों का प्रचार- प्रसार करने के लिए नीति और योजना बनाएगी और साथ ही इसके लिए कार्यक्रमों का भी अनुमोदन करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह