लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने राज्यों में हुए उपचुनाव में भाजपा की जीत को लेकर जनता का आभार जताया

By भाषा | Updated: November 11, 2020 00:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 नवंबर विभिन्न राज्यों में हुए उपचुनाव में भाजपा के शानदार प्रदर्शन से प्रसन्न प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को इन प्रदेशों के पार्टी नेतृत्व की सराहना की और जनता का आभार जताया।

मोदी ने कहा कि शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार का ''विकास एजेंडा'' और पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण भाजपा मध्य प्रदेश में लोगों की पहली पसंद बनकर उभरी है।

उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति जनता का स्नेह ''अमूल्य'' है।

मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा ने 16 सीट जीत ली हैं और तीन अन्य सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

प्रधानमंत्री ने कर्नाटक उपचुनाव की दो सीटों पर पार्टी की जीत को लेकर एक ट्वीट में कहा कि राजराजेश्वरी नगर और सिरा सीट पर भाजपा की विजय का खास महत्व है और जनता ने राज्य सरकार तथा केंद्र सरकार की सुधार नीतियों पर अपनी मुहर लगाई है।

वहीं, गुजरात की आठ विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा की सभी सीटों पर हुई विजय पर खुशी जताते हुए मोदी ने कहा कि राज्य की जनता और भाजपा के बीच ''अटूट'' रिश्ता है।

उन्होंने ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार और केंद्र सरकार की जन-हितैषी नीतियों के कारण ही प्रदेश की जनता ने भाजपा को अपना पूर्ण समर्थन दिया है।

उत्तर प्रदेश की सात सीटों पर हुए उपुचनाव में भाजपा ने छह पर जीत दर्ज की है।

प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के दुब्बाक में हुई भाजपा उम्मीदवार की जीत को भी ऐतिहासिक करार दिया।

मणिपुर के बारे में मोदी ने ट्वीट कर कहा, '' भाजपा के विकास के एजेंडे पर एक बार फिर भरोसा जताने के लिए मैं मणिपुर के लोगों का धन्यवाद करता हूं।''

मणिपुर की पांच सीटों पर हुए उपुचनाव में भाजपा ने चार पर जीत दर्ज की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित