लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री ने नेताओं को लेकर किया मजाक, पूछा मोटी सूई तो नहीं लगाएंगे

By भाषा | Updated: March 1, 2021 18:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को कोविड-19 का टीका लगवाने के दौरान मौजूद नर्सों से मजाक में पूछा कि कहीं उनका इरादा मोटी सूई लगाने का तो नहीं है क्योंकि नेताओं के बारे में कहा जाता है कि उनकी चमड़ी मोटी होती है। प्रधानमंत्री के इस कथन के बाद टीकाकरण कक्ष में मौजूद स्वास्थ्यकर्मी हंसे बिना न रह सके।

प्रधानमंत्री ने आज सुबह-सुबह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में कोविड-19 की पहली खुराक ली।

सूत्रों के मुताबिक पुडुचेरी की रहने वाली नर्स पी निवेदा ने प्रधानमंत्री को भारत बॉयोटेक का कोवैक्सीन का टीका लगाया। इस दौरान दूसरी नर्स रोसम्मा अनिल भी मौजूद थीं।

एक सूत्र ने बताया, ‘‘जब प्रधानमंत्री सुबह-सुबह पहुंचे तो स्वाभाविक था कि एम्स के स्वास्थ्यकर्मियों में कुछ खौफ था।’’

सूत्रों ने बताया कि इसका आभास होते ही प्रधानमंत्री ने उनसे बातचीत आरंभ कर दी और उनके नाम और पैतृक आवास के बारे में पूछने लगे।

माहौल को हल्का करने के लिए उन्होंने नर्सों से पूछा कि कहीं वह पशु चिकित्सा में इस्तेमाल होने वाली सूई तो इस्तेमाल नहीं करने वाली हैं। नर्सों ने ना कहा। हालांकि वह प्रधानमंत्री का मजाक नहीं समझ पाई थीं।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने फिर से यह कहते हुए कि नेताओं की चमड़ी मोटी होती है, पूछा कि कहीं उनका इरादा कोई विशेष मोटी सूई लगाने का तो नहीं है।

यह सुनने के बाद नर्सो को ना सिर्फ हंसी आई बल्कि वे सहज भी हो गईं।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर एक फोटो भी साझा किया जिसमें वह मुस्कुराते हुए कोविड-19 का टीका लगवाते दिख रहे हैं। इस तस्वीर में दोनों नर्स निवेदा और रोसम्मा भी दिखाई दे रही हैं।

एक अन्य तस्वीर में निवेदा प्रधानमंत्री को टीका लगाती दिख रही हैं तो रोसम्मा उनका सहयोग करती।

बाद में पत्रकारों से चर्चा में निवेदा ने कहा कि टीका लगाने के बाद प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘लगा भी दिया और पता भी नहीं चला।’’

निवेदा ने बताया कि तीन सालों से वह एम्स में काम कर रही हैं और वर्तमान में वह टीकाकरण केंद्र में कार्यरत हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें पता चला था कि पीएम सर सुबह टीकाकरण के लिए आने वाले हैं। जब हम यहां पहुंचे तो पता चला कि सर आ रहे हैं। सर से मिलकर वाकई अच्छा लगा।’’

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री को भारत बॉयोटेक का कोवैक्सिन लगाया गया है और 28 दिनों में उन्हें दूसरी खुराक की आवश्यकता होगी।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री ने हमसे पूछा कि हम कहां के रहने वाले हैं।’’

केरल की रहने वाली रोसम्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री से मिलना बहुत अच्छा लगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री ‘‘बेहद खुशमिजाज’’ हैं।

उन्होंने बताया, ‘‘टीकाकरण के बाद 30 मिनट के लिए वह निगरानी में थे। उन्हें कोई परेशानी नहीं हुई। वह बहुत खुश थे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अस्पताल से निकलने से पहले प्रधानमंत्री एक बार फिर हमारे पास आए और हाथ जोड़ते हुए धन्यवाद तथा वणक्कम कहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी