लाइव न्यूज़ :

सबरीमाला मंदिर के पुरोहित ने कहा-सरकार के साथ बातचीत का कोई मतलब नहीं, प्रदर्शन जारी

By भाषा | Updated: October 7, 2018 16:27 IST

उच्चतम न्यायालय के फैसले पर मंदिर के मुख्य पुरोहितों ‘थाझामोन तंत्रियों’ के साथ बातचीत की केरल सरकार की पहल को रविवार को उस वक्त झटका लगा जब उनमें से एक पुरोहित ने कहा कि बातचीत का कोई मतलब नहीं है।

Open in App

सबरीमाला मंदिर में महिलाओं को प्रवेश की अनुमति देने वाले उच्चतम न्यायालय के फैसले पर मंदिर के मुख्य पुरोहितों ‘थाझामोन तंत्रियों’ के साथ बातचीत की केरल सरकार की पहल को रविवार को उस वक्त झटका लगा जब उनमें से एक पुरोहित ने कहा कि बातचीत का कोई मतलब नहीं है।

पंडालम रॉयल्स ने कहा कि चर्चा का कोई मतलब नहीं है क्योंकि माकपा नीत एलडीएफ सरकार ने शीर्ष अदालत के फैसले को लागू कराने के लिये पहले ही फैसला कर लिया है। पूर्ववर्ती राज परिवार भगवान अयप्पा के मंदिर से जुड़ा रहा है।

इस बीच, पहाड़ी मंदिर की वर्षों पुरानी परंपरा, धार्मिक अनुष्ठान और आस्था को बरकरार रखने की मांग को लेकर राज्य के कई हिस्सों में भगवान अयप्पा के श्रद्धालुओं का प्रदर्शन जारी है। ऐसी खबरें हैं कि सरकार ने तंत्री परिवार और पंडालम रॉयल्स के सदस्यों को सोमवार को मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन से यहां बातचीत के लिये बुलाया है।

तीन तंत्रियों में से एक कंडारारू मोहनारू और शशि कुमार वर्मा ने कहा कि फिलहाल सरकार के साथ बातचीत का कोई फायदा नहीं है क्योंकि वे शीर्ष अदालत के आदेश की समीक्षा के लिये न्यायालय जाने को तैयार नहीं हैं।

गत 28 सितंबर को प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा की अध्यक्षता वाली पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने 10-50 साल के उम्र की महिलाओं के मंदिर में प्रवेश पर लगे प्रतिबंध को हटा दिया था। मोहनारू ने चेंगान्नूर में कहा, ‘‘हम समीक्षा याचिका दायर करेंगे। समीक्षा याचिका का नतीजा आने दें--हम पंडालम शाही परिवार का भी इस बारे में रुख जानने के बाद अधिकारियों के साथ बातचीत कर सकते हैं।’’ 

तंत्री ने मंदिर परिसर ‘सन्निधानम’ में महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के सरकार के कदम पर भी आपत्ति जताई और कहा कि यह पहाड़ी मंदिर की धार्मिक रीति-रिवाज और परंपराओं का उल्लंघन है। इस तरह की भावना जाहिर करते हुए शशिकुमार वर्मा ने कहा कि इस मुद्दे पर शाही परिवार का रुख बिल्कुल स्पष्ट है।

उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय का फैसला गलत है। यह भगवान अयप्पा मंदिर के रीति-रिवाजों और परंपराओं का उल्लंघन है। सरकार फैसले की समीक्षा के लिये न्यायालय का दरवाजा खटखटाए बिना मंदिर में महिलाओं को प्रवेश की अनुमति दे रही है। इसलिये अभी उनसे चर्चा का कोई मतलब नहीं है। 

माकपा नीत एलडीएफ सरकार ने समूचे राज्य में अयप्पा श्रद्धालुओं के प्रदर्शन को देखते हुए बातचीत के दरवाजे खोले थे। अयप्पा श्रद्धालु फैसले की समीक्षा के लिये कोशिश किये बिना अदालत के आदेश को लागू करने के सरकार के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्षी कांग्रेस और भाजपा ने भी एलडीएफ सरकार के रुख का खुलकर विरोध किया है। उन्होंने कहा है कि वे श्रद्धालुओं के साथ हैं। 

टॅग्स :सुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतहिम्मत कैसे हुई ऐसा करने की?, वादी के पिता ने सीजेआई के भाई को फोन किया, नाराज न्यायाधीश ने कहा- क्या वह मुझे आदेश देंगे?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया